{"_id":"69e3d8e5c77428690109ddb6","slug":"pm-modi-varanasi-visit-public-rally-likely-at-bareca-on-28th-he-will-offer-tips-to-party-workers-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Varanasi Visit: बरेका में 28 को हो सकती है पीएम मोदी की जनसभा, कार्यकर्ताओं को देंगे टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Varanasi Visit: बरेका में 28 को हो सकती है पीएम मोदी की जनसभा, कार्यकर्ताओं को देंगे टिप्स
Sun, 19 Apr 2026 03:56 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:56 AM IST
सार
Varanasi News: पीएम मोदी के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीएम 28 और 29 अप्रैल को काशी दौरे पर आएंगे। इस दौरान पीएम करोड़ों की योजनाओं की सौगात भी देंगे।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 28 और 29 अप्रैल को आएंगे। बरेका में उनकी एक जनसभा भी प्रस्तावित की जा रही है। जिसमें वे कार्यकर्ता और संगठन के लोगों से मुलाकात करेंगे। गर्मी को ध्यान में रखकर बरेका के अलावा संपूर्णानंद और काशी विद्यापीठ के मैदान को भी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। काशी आने पर पीएम करोड़ों की योजनाओं की सौगात भी देंगे।
विज्ञापन
पीएम आगमन की रूट को दुरुस्त किया जा रहा है। बाबतपुर से लेकर बरेका की सड़कों को पैचलेस करने का काम जिला प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी को दिया है। जेई सड़कों का सर्वे कर रहे हैं। इस मार्ग पर लहरतारा से मंडुवाडीह के पास फ्लाईओवर निर्माण का काम चल रहा है। पूरे क्षेत्र को बेहतर किया जा रहा है।
विज्ञापन
यही नहीं सभी विभागों से योजनाओं की लिस्ट मांगी जा रही है ताकि योजनाओं को पीएमओ भेजकर स्वीकृति ली जा सके। खासकर लोकार्पण और शिलान्यास की सूची तैयार करने में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: मुंबई से पकड़े गए आतंकी का आजमगढ़ से जुड़ा कनेक्शन, डेढ़ साल पहले आया था गांव
मौजूदा परिस्थितियों को देख सुरक्षा पहलुओं को भी देखा जा रहा है। पुलिस और प्रशासन स्तर से बाबतपुर से लेकर बरेका तक की बारीकियों से अध्ययन किया जा रहा है। हर स्तर पर तैयारी चल रही है।
पुलिस आयुक्त ने वीवीआईपी और पासिंग आउट परेड की तैयारियों को जाना
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे और पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड की तैयारियों का शनिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने निरीक्षण किया। वीवीआईपी आगमन को ध्यान में रख सुरक्षा, यातायात, प्रोटोकॉल, समन्वय व अन्य व्यवस्थाओं का परीक्षण कर अधिकारियों को पूरी सतर्कता, तत्परता बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में ‘जी-12’ आवासीय परिसर के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा कर स्वच्छता, सुरक्षा मानकों के अनुपालन, गुणवत्ता व निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूरा कराने के लिए निर्देश दिए। पुलिस लाइन आवासीय परिसर और पुलिस आवासों का निरीक्षण कर स्वच्छता, रहन-सहन, उपलब्ध सुविधाओं, कूड़ा निस्तारण व छज्जों, बारजों, छतों, दीवारों और परिसर की समुचित साफ-सफाई के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य, फिटनेस और मनोबल संवर्धन के लिए संसाधनों को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण में ‘जी-12’ आवासीय परिसर के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा कर स्वच्छता, सुरक्षा मानकों के अनुपालन, गुणवत्ता व निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूरा कराने के लिए निर्देश दिए। पुलिस लाइन आवासीय परिसर और पुलिस आवासों का निरीक्षण कर स्वच्छता, रहन-सहन, उपलब्ध सुविधाओं, कूड़ा निस्तारण व छज्जों, बारजों, छतों, दीवारों और परिसर की समुचित साफ-सफाई के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य, फिटनेस और मनोबल संवर्धन के लिए संसाधनों को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।