{"_id":"65d718bfc8893a2006050e0a","slug":"pm-modi-varanasi-visit-message-of-lok-sabha-elections-2024-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Varanasi Visit: विकास की सौगात देकर काशी से देश को संदेश देंगे पीएम मोदी, चुनाव 2024 का करेंगे शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Varanasi Visit: विकास की सौगात देकर काशी से देश को संदेश देंगे पीएम मोदी, चुनाव 2024 का करेंगे शंखनाद
Thu, 22 Feb 2024 04:02 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 22 Feb 2024 04:02 PM IST
सार
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी काशी में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान करखियांव में पूर्वांचल के विकास में सहकार का प्रयास विषय पर जनसभा होगी। जनसभा में वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल से किसान और योजनाओं के लाभार्थी आएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल को विकास की सौगात देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को काशी की धरा से आम चुनाव 2024 का शंखनाद करेंगे। पीएम मोदी एक दिन में दो जनसभा करके पूर्वांचल के साथ ही पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब सहित देशभर के रैदासिया संप्रदाय से जुड़े लोगों को भी संदेश देंगे। पीएम के काशी दौरे में हर वर्ग को जोड़ने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी की वाराणसी के करखियांव में आयोजित जनसभा पूर्वांचल के विकास में सहकार का प्रयास विषय पर केंद्रित रहेगी। काशी की धरती से पूर्वांचल को साधने के लिए इस रैली में वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल की लोकसभा सीटों से किसान, योजनाओं के लाभार्थी और अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी संत रविदास की जयंती से एक दिन पहले सीर गोवर्धन में जनसभा करके देशभर के रैदासिया संप्रदाय से जुड़े लोगों को साधने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने 23 फरवरी की सुबह संत रविदास की जन्मस्थली पर दर्शन-पूजन कर श्रद्धालुओं संग संगत करेंगे। यहां संत शिरोमणि की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और लंगर छककर सामाजिक समरसता का संदेश भी देंगे। इससे पहले पीएम मोदी काशी सांसद खेलकूद, सांसद फोटोग्राफी, सांसद ज्ञान और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं के माध्यम से काशी से अपने जुड़ाव का नाता भी मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद पीएम बनास काशी संकुल का औद्योगिक क्षेत्र करखियांव में उद्घाटन करेंगे। अमूल प्लांट बनास डेयरी से पूर्वांचल में लगभग एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। भारत हैवी इलेक्टि्कल्स लिमिटेड के एडवांस रिसर्च एंड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भी करखियांव इंडस्ट्रियल एरिया में शिलान्यास करेंगे। पीएम अपने वाराणसी दौरे में स्वास्थ्य शिक्षा, परिवहन, जलमार्ग, खेल, धर्म, अध्यात्म आदि क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं और रोजगारपरक प्रोजेक्ट का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।