फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi US Visit: Pink Meenakari gift given by PM Modi to foreign leaders

PM Modi US Visit: विदेशी नेताओं को भाया पीएम मोदी का दिया गुलाबी मीनाकारी उपहार, काशी के कलाकारों को मिले ऑर्डर

Sat, 25 Sep 2021 01:10 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 25 Sep 2021 01:10 AM IST
सार

पीएम ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को काशी के गुलाबी मीनाकारी वाले शतरंज का सेट, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को एक चांदी का गुलाबी मीनाकारी वाला जहाज उपहार में दिया।
 

विज्ञापन
PM Modi US Visit: Pink Meenakari gift given by PM Modi to foreign leaders
कमला हैरिस के साथ पीएम मोदी। - फोटो : Twitter: @narendramodi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं से मिलकर उन्हें कई उपहार दिए। इसमें कई उपहार उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में निर्मित हैं। पीएम ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को काशी के गुलाबी मीनाकारी वाले शतरंज का सेट, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को एक चांदी का गुलाबी मीनाकारी वाला जहाज उपहार में दिया।

विज्ञापन


काशी के गुलाबी मीनाकारी के कलाकारों में काफी उत्साह है। इन्हें भारत सहित सात समंदर पार यूरोप, आॅस्ट्रेलिया से ऑर्डर आने लगे हैं। इसमें सबसे ज्यादा झुमका और जहाज के लिए 10 से 12 आर्डर मिले हैं।
विज्ञापन

 
वर्ष 2017 में नेशनल मेरिट अवार्डी तरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने गुलाबी मीनाकारी वस्तुओं को उपहार में देकर काशी की परंपरा का मान बढ़ाने के साथ हस्त शिल्पियों का उत्साहवर्धन किया है। ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के नेताओं को गुलाबी मीनाकारी की वस्तुएं उपहार में देने के बाद बंगलूरू, मुंबई, दिल्ली सहित यूरोप और ऑस्ट्रेलिया से 10 से 12 ऑर्डर मिल चुके हैं। इनमें गुलाबी मीनाकारी के झुमके, नेकलेस, अंगूठी के अलावा जहाज और शतरंज के आर्डर मिले हैं। बारीक काम होने से आर्डर देने वालों को एक से डेढ़ सप्ताह समय दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झुमका को मिल चुकी है पहचान
अमेरिका और आस्ट्रेलिया से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति के 2018 में काशी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में गुलाबी मीनाकारी से बने झुमके को भेंट किया था। तरूण के अनुसार उस समय भी कई आर्डर मिले थे। इस साल जो शतरंज का सेट बनाया था, उसमें चांदी के ही अलग-अलग रंग के सैनिक भी हैं। 


तरुण कुमार सिंह, गुलाबी मीनाकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed