फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi to interact with citizens Varanasi via video conferencing today regarding of corona virus lockdown

पीएम मोदी आज करेंगे काशी की जनता से संवाद, कोरोना वायरस को लेकर करेंगे सवाल-जवाब

Wed, 25 Mar 2020 09:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 25 Mar 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to interact with citizens Varanasi via video conferencing today regarding of corona virus lockdown
प्रधानमंत्री मोदी। - फोटो : ani
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इससे बचने व सावधान रहने के उपाय को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी की जनता से आज शाम 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को सभी काशीवासी न्यूज चैनल खासकर डीडी न्यूज, नरेंद्र मोदी एप, प्रधानमंत्री के फेसबुक पेज, प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल आदि पर देख सकते हैं। काशीवासी नमो एप के जरिए अपने प्रश्न प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष रखेंगे और पीएम पूछे गए प्रश्नों का निराकरण(जवाब) करेंगे।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को वैश्विक महामारी घोषित किया है और इस बीमारी से पूरा विश्व डर के साये में जी रहा है। एक ओर जहां विकसित देश चीन, इटली, अमेरिका, स्पेन, फ्रांस व जमर्नी इस महामारी की चपेट में आ गए हैं वही दूसरी और भारत जैसा विकासशील देश इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिन-प्रतिदिन नए-नए सफल प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन

 

 


 

साथ ही पीएम मोदी रोजाना टीवी चैनलों, ट्वीट कर और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर लोगों को एहतियात बरतने के लिए आगाह कर रहें हैं। ताकि इस महामारी से देश की 130 करोड़ जनता को सुरक्षित रखा जाय। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के भाजपा नेताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों से काशी की स्थिति को लेकर लगातार फीड बैक लिया था।

पार्क और कॉलोनी में टहलने निकले तो पकड़ लेगी पुलिस

कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर जिले में लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में इस दौरान यदि आप सुबह या शाम के समय अपनी कॉलोनी या पार्क में टहलते हुए पाए जाएंगे तो पुलिस आपके खिलाफ कार्रवाई करेगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को बताया कि लॉक डाउन के दृष्टिगत सुबह और शाम के समय कॉलोनियों और पार्कों में लोगों का टहलना पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है।

इसके बावजूद यह देखने में आ रहा है कि जिले की कुछ कॉलोनियों व पार्कों में सुबह और शाम के समय लोग टहल रहे हैं। यह लॉकडाउन का पूरी तरह से उल्लंघन है। लॉक डाउन की अवधि तक जो कोई पार्क या कॉलोनी में सुबह और शाम टहलता हुआ मिलेगा, वह पुलिस की कार्रवाई की जद में आएगा। इसलिए जिले के लोगों से अपील है कि लॉक डाउन की अवधि तक वह अपने घर में ही रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed