फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm modi target sp-congress aliiance in mirza pur, hit corruption

पीएम ने गठबंधन पर कसा तंज, बोले- ‘जबराना’ का जवाब ‘हराना’

Fri, 03 Mar 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर Updated Fri, 03 Mar 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
pm modi target sp-congress aliiance in mirza pur, hit corruption
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सपा, बसपा, कांग्रेस पर रहे हमलावर - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मिर्जापुर के चंदईपुर पहुंचे। वहां भाषण की शुरुआत उन्होंने विंध्याचल माता के जयकारे के साथ शुरू की। लोगों से जुड़ने के लिए उन्होंने भोजपुरी का इस्तेमाल किया। कहा- का हाल चाल बा।  चंदईपुर की सभा में विरोधियों पर ज्यादा ही हमलावर रहे।
विज्ञापन


कवि अशोक चक्रधर के हवाले से उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चार प्रकार, नजराना, शुक्राना, हकराना, जबराना है। यहां हर चीज का रेट तय है, जिसे चुकाना हर किसी की मजबूरी है इससे मुक्ति पाने का तरीका हराना है। उन्होंने कहा कि बसपा, सपा-कांग्रेस को हरा दीजिए भ्रष्टाचार से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


एक घंटे के भाषण में उन्होंने पीतल, पत्थर और पुल जैसे स्थानीय मुद्दे उठाए।  भाजपा और अपना दल (सोनेलाल) गठबंधन के भदोही, मिर्जापुर  और सोनभद्र जिलों के सभी 12 प्रत्याशियों का परिचय कराते हुए कहा कि भटौली पुल का शिलान्यास मुलायम सिंह यादव ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर 11 साल में बेटा उस पुल को बनवा नहीं पाया। ऐसा लग रहा है जैसे पुल नहीं बल्कि ताजमहल बन रहा हो। अगर यह सैफई में बन रहा होता तो कब का बन गया होता। अखिलेश सरकार काम कम और काम करने का ढोल ज्यादा पीट रही है।

अवैध खनन की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनका काम यहां के पत्थर बता रहे हैं। प्रयास करते तो इन्हीं पत्थरों से यहां की जनता कब का गंगा पर पुल बना लेती। पीतल उद्योग की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि इसका जिम्मेदार कौन है?  

राहुल गांधी का खाट और बिजली बना निशाना

pm modi target sp-congress aliiance in mirza pur, hit corruption
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री कुछ काम तो मुझे भी बताते रहते हैं। पिछले दिनों कहा था कि तार छूकर देखूं बिजली आती है या नहीं। मेरी बात तो छोड़िए यहां पिछले साल सितंबर में राहुल गांधी खाट सभा करने आए थे। उनका हाथ तार के करीब पहुंचा तो गुलाम नबी आजाद को चिंता होने लगी थी।

तब राहुल ने कहा था कि आप चिंता न करें यह यूपी का तार है। इनमें बिजली नहीं दौड़ती। आज वे अखिलेश के साथ गलबहियां डाले घूम रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता ने अबकी बार ऐसा तार बिछाया है कि सपा, बसपा और कांग्रेस को 11 तारीख को जोरदार करेंट लगेगा। 
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी खाट जनता ले गई थी। जनता के पैसे की खाट दी वह ले गई। अबकी जनता उनकी खाट खड़ी भी करेगी। 
 

मायावती को मिर्जापुर के पत्थरों से नफरत क्यों?

pm modi target sp-congress aliiance in mirza pur, hit corruption
pm modi rally in mirzapur - फोटो : अमर उजाला
मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि बहन जी मिर्जापुर के पत्थरों में खड़ी हैं लेकिन उन्हें पता नहीं यहां के पत्थरों से नफरत क्यों है। वह यहां से पिछले दरवाजे से पत्थर ले गई थीं और जब जांच शुरू हुई तो बताया कि पत्थर राजस्थान से आए हैं।

वे महंगे हैं और ढुलाई  भी ज्यादा देेनी पड़ी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार पर कई सरकार को फटकार लगाई लेकिन यूपी सरकार को तो उसकी लत लग गई है। नौकरियां जाति, धर्म, रुपये के बल पर मिलती हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गुजरात से गोरखपुर तक पाइपलाइन बिछा कर हर घर में गैस पहुंचाएगी। हमने किसान बीमा योजना लागू की है। उनकी आय दुगनी करेंगे और प्रदेश में सरकार बनते ही सबसे पहला काम किसानों की कर्ज माफी का करेंगे।

जो काम 15 वर्षों में नहीं हुआ वह 15 माह में करके दिखाएंग। पिछली सरकारों ने गरीबों का जो पैसा 70 वर्षोँ तक लूटा है, उसे हम लौटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed