फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm modi says unforgettable visit of varanasi, says thanks on twitter

काशी का प्यार पाकर गदगद हुए पीएम मोदी, ट्वीट कर जताया आभार

Sat, 04 Mar 2017 03:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: शैलेश कुमार शुक्ल/ उत्पल कांत
amarujala.com- Presented by: शैलेश कुमार शुक्ल/ उत्पल कांत Updated Sat, 04 Mar 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
pm modi says unforgettable visit of varanasi, says thanks on twitter
काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर कालभैरव जाते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
यूपी में छठें चरण के विधानसभा चुनाव के बीच आज बाबा विश्वनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी की गलियों में जोरदार स्वागत हुआ। वाराणसी की इस सियासी यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी का बीएचयू से लेकर कालभैरव मंदिर तक फूल मालाओं और ढोल नगाडो से स्वागत हुआ।
विज्ञापन


मोदी का यह कार्यक्रम तय कार्यक्रम के मुता‌बिक दोपहर एक बजे तक खत्म हो जाना था लेकिन यह करीब ढाई बजे तक चला।  इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी पर मुस्लिम बहुल मदनपुरा, सोनारपुरा जैसे इलाकों में फूल बरसाए गए।
विज्ञापन


इस अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत पीएम मोदी ने ट्वीट किया, काशी में अविश्वस्मरणीय क्षण।  काशी आना हमेशा से ही खास रहा है।  काशी की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 



पीएम मोदी ने षोडषोपचार पूजन किया। पुजारी नीरज पांडे ने पीएम मोदी को रुद्राक्ष भेंट किया। उन्होंने संकल्प में पीएम मोदी ने भारत के सुख शांति और चुनाव में विजय की कामना की। चांदी की तीन थालियों में 108 कमल फूल, मिठाई, फल व अन्य पूजन सामग्री थी।


समय कम होने की वजह से पूजा को छोटा कर दिया गया। पीएम ने पूजा के उपरांत अपना दक्षिणा दान पेटी में डाला। न्यास परिषद ने उन्हें अंग वस्‍त्रम प्रदान किया। इस दौरान पीएम के साथ पूजा में शहर के डीएम, कमिश्नर आदि मौजूद थे।

 रुद्राभिषेक के लिए 51 लीटर दूध की व्यवस्‍था की गई थी लेकिन समय कम होने के कारण 11 लीटर दूध और गंगा जल के साथ अभिषेक किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed