फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm modi says, he speaks gayatri prajapati mantra therefore gayatri mantra

पीएम मोदी बोले- ये गायत्री मंत्र के बजाय गायत्री प्रजापति मंत्र बोलते हैं

Sat, 04 Mar 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
pm modi says, he speaks gayatri prajapati mantra therefore gayatri mantra
कहा,यहां सड़क पर अखिलेश साइकल चलाएं तो खुद सपा को वोट न दें - फोटो : अमर उजाला
विधान सभा चुनाव के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले और तीखे हो गए हैं। यहां तिलकधारी महाविद्यालय के मैदान पर शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोग अच्छा काम करने पर गायत्री मंत्र बोलते हैं, लेकिन सपा-कांग्रेस वाले गायत्री प्रजापति मंत्र बोल रहे हैं।
विज्ञापन


एक बेटी न्याय मांग रही है और मुख्यमंत्री गुनहगार की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से बुआजी, भतीजे और उनके दोस्त को तकलीफ हुई है। अपने 44 मिनट के भाषण में गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, बेरोजगार सभी को साधने की कोशिश की।
विज्ञापन


स्थानीय मुद्दों को भी छूने की कोशिश की।  उन्होंने कहा कि सत्ता के स्वार्थ में कुछ लोग ऐसा गुनाह कर जाते हैं कि समय उन्हें माफ नहीं करेगा। देश की सेना ने जब सर्जिकल स्ट्राइक किया तो सत्ता के स्वार्थी लोगों ने सेना के जवानों के पराक्रम पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सर्जिकल स्ट्राइक का दुनिया भर की फौजें अध्ययन कर रही है। उन्होंने लोकल मुद्दों को टच करते हुए कहा कि जौनपुर के खेतासराय से खुटहन की सड़क पर मुख्य मंत्री अखिलेश यादव अपने नए यार को बैठाकर कभी साइकल चला लें तो खुद भी सपा को वोट नहीं देंगे।

वन रैंक वन पेंशन की मांग 40 साल पुरानी थी। भाजपा सरकार ने इस मांग को पूरा करते हुए इसके लिए 12 हजार करोड़ के बजट की व्यवस्था कर दी है। 

railly

pm modi says, he speaks gayatri prajapati mantra therefore gayatri mantra
कहा,यहां सड़क पर अखिलेश साइकल चलाएं तो खुद सपा को वोट न दें - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही छोटे किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा। कहा कि यूपी में उद्योग धंधे तभी लग पाएंगे जब उद्यमियों को सुरक्षा दी जाएगी। यूपी में ऐसा माहौल नहीं हैं। जब तक उद्योग नहीं लगेंगे तब तक यहां के बेरोजगारों को रोजी रोटी के लिए बाहर ही जाना होगा।

भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि 11 मार्च को सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा और 13 मार्च को सारा हिंदुस्तान होली मनाएगा।

उन्होंने कहा कि एक समय था जब गैस कनेक्शन के लिए नेताओं से सिफारिश करवानी होती थी लेकिन हमने पौने दो करोड़ घरों में मुफ्त में गैस कनेक्शन दे दिए।  उन्होंने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर काम करती है जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस कुछ का साथ कुछ का विकास के ढर्रे पर चलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed