फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi's praise in the world due to Baba Saheb

पीएम मोदी के चलते बाबा साहब का दुनिया में गुणगान

Fri, 15 Apr 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 15 Apr 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's praise in the world due to Baba Saheb
पीएम के आदर्श गांव नागेपुर में स्मृति ईरानी
आज न सिर्फ राष्ट्र में बल्कि इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में भी बाबा साहब अंबेडकर का स्मरण हो रहा है, उनका गुणगान हो रहा है। यह संभव तब हुआ है जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं। गुरुवार की दोपहर प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर में यह बातें मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहीं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से हर वर्ग को सशक्त करना बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, मात्र फूल-माला चढ़ाना नहीं।  
विज्ञापन

 
नागेपुर में अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण और नंदघर यानी आधुनिक आंगनबाड़ी का लोकार्पण करने के बाद स्मृति ईरानी सभा को संबोधित कर रही थीं। स्मृति ने कहा कि बाबा साहब ने जिस सशक्त भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने में प्रधानमंत्री मोदी लगातार प्रयासरत हैं। देश की जनता ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत रविदास मंदिर में सामान्य नागरिक की तरह प्रसाद ले रहे हैं।
विज्ञापन


यह बात नागेपुर की जनता को इसलिए बता रही हूं कि पीएम मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्हें किसी गरीब के घर में पत्रकार के साथ रोटी खाकर नाटक करने की जरूरत नहीं है। यह देश का सौभाग्य है कि गरीबी और अभाव के बीच आगे बढ़ने वाले के हाथ में देश की कमान है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई राजनीतिक पार्टियों ने बाबा साहब का स्मरण तो किया लेकिन पहली बार संविधान दिवस मनाने का अवसर देश को तब मिला जब पीएम मोदी ने इसके लिए पहल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed