{"_id":"571005724f1c1ba63d4a6ee4","slug":"pm-modi-s-praise-in-the-world-due-to-baba-saheb","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के चलते बाबा साहब का दुनिया में गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के चलते बाबा साहब का दुनिया में गुणगान
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 15 Apr 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
पीएम के आदर्श गांव नागेपुर में स्मृति ईरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज न सिर्फ राष्ट्र में बल्कि इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में भी बाबा साहब अंबेडकर का स्मरण हो रहा है, उनका गुणगान हो रहा है। यह संभव तब हुआ है जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं। गुरुवार की दोपहर प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर में यह बातें मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहीं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से हर वर्ग को सशक्त करना बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, मात्र फूल-माला चढ़ाना नहीं।
नागेपुर में अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण और नंदघर यानी आधुनिक आंगनबाड़ी का लोकार्पण करने के बाद स्मृति ईरानी सभा को संबोधित कर रही थीं। स्मृति ने कहा कि बाबा साहब ने जिस सशक्त भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने में प्रधानमंत्री मोदी लगातार प्रयासरत हैं। देश की जनता ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत रविदास मंदिर में सामान्य नागरिक की तरह प्रसाद ले रहे हैं।
यह बात नागेपुर की जनता को इसलिए बता रही हूं कि पीएम मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्हें किसी गरीब के घर में पत्रकार के साथ रोटी खाकर नाटक करने की जरूरत नहीं है। यह देश का सौभाग्य है कि गरीबी और अभाव के बीच आगे बढ़ने वाले के हाथ में देश की कमान है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई राजनीतिक पार्टियों ने बाबा साहब का स्मरण तो किया लेकिन पहली बार संविधान दिवस मनाने का अवसर देश को तब मिला जब पीएम मोदी ने इसके लिए पहल की।