फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi program will be held in azamgarh

मुलायम के गढ़ में हुंकार भरेंगे पीएम मोदी, तैयारियां जोरों पर, लग रहा स्पेशल पंडाल

Tue, 22 May 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 22 May 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
PM modi program will be held in azamgarh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पूर्व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में पीएम मोदी का कार्यक्रम होने जा रहा है। कार्यक्रम के लिए मंदुरी हवाई पट्टी के सामने स्थित मैदान को फिलहाल चयनित माना जा रहा है।
विज्ञापन


मैदान के आसपास न कोई पेड़ है और न ही छाया। गर्मी भी प्रचंड है। प्रचंड गर्मी से लोगों को बचाने के लिए जर्मन हैंगर पंडाल लगाने का फैसला लिया है। यह पूरी तरह से वाटर और फायरप्रूफ रहेगा। हालांकि प्रशासन को अभी कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। फिर भी इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जून माह में प्रस्तावित प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन के बारे में संभावना जताई जा रही है। हालांकि कार्यक्रम को लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना प्रशासन के पास नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम लगभग तय है। सुरक्षा कारणों से इसे गोपनीय रखा जा रहा है। कर्नाटक चुनाव के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास की मांग उठाई थी।

मुख्यमंत्री इस का शिलान्यास आजमगढ़ से कराना चाह रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान मंदुरी हवाई अड्डा, वाराणसी-गोरखपुर रेलवे लाइन और बिलासपुर से सिद्धार्थनगर तक नेशनल हाईवे 233-बी के शिलान्यास की भी संभावना जताई जा रही है। 

वीवीआईपी गेट अलग और सामान्य गेट अलग

PM modi program will be held in azamgarh
सीएम योगी व पीएम मोदी - फोटो : File Photo
कार्यक्रम स्थल पर कई प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। वीवीआईपी गेट और सामान्य गेट अलग-अलग होंगे। बारिश होने, मैदान में पानी जमा होने जैसे हालात न बनने पाए इसके लिए आटोमैटिक ड्रेनेज सिस्टम की भी बात हो रही है। मंच को आग रोकने वाले केमिकल से संरक्षित कर फायरप्रूफ बनाया जाएगा। जर्मन हैंगर पंडाल लगाने वाले से संपर्क करना शुरू कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के जून माह में जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम में तीन हेलीकाप्टर उतरने की बात कही जा रही है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सुरक्षा के हिसाब से भी प्रबंध करने है।

इस स्थिति में आईटीआई मैदान, सठियांव का चीनी मिल मैदान, उकरौड़ा का मैदान प्रशासन की कसौटी पर खरा नहीं उतरा। तीन हेलीकाप्टर उतरने के लिए हेलीपैड, प्रधानमंत्री के मंच के बाद डी एरिया, स्थानीय नेताओं का मंच और इसके बाद जनता के बैठने की जगह। इन आवश्यकताओं को उक्त तीन मैदान पूरे नहीं कर पा रहे थे। इस स्थिति में मंदुरी हेलीपैड के पास स्थित मैदान का चयन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed