{"_id":"5a86ebfc4f1c1bca798b9fd6","slug":"pm-modi-pariksha-pe-charcha-bhu-student-get-chance-to-ask-question","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘परीक्षा पर चर्चा’: IIT BHU के छात्र ने पीएम मोदी से पूछा ये सवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘परीक्षा पर चर्चा’: IIT BHU के छात्र ने पीएम मोदी से पूछा ये सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बच्चों को सफलता का मंत्र दिया। ‘परीक्षा पर चर्चा’ के दौरान पीएम देश भर के विद्यार्थियों से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप अपने अंदर के विद्यार्थी को कभी मरने न दें। आपके अंदर का विद्यार्थी ही आपको जीवन भर जीने की ताकत देता है।
कहा कि आप परीक्षा को उत्सव की तरह मनाएं। नंबर पर ध्यान मत दीजिए। किसी से खुद की तुलना मत करिए। परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए आप प्रकृति का सहारा लीजिए। योग और ध्यान करिए। पढ़ाई पर फोकस करने के लिए पहले डी-फोकस करना सीखें।
शुक्रवार को पीएम के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान कई विद्यार्थियों को पीएम से सवाल पूछने का मौका मिला। इनमें आईआईटी बीएचयू के छात्र प्रणव व्यास भी रहे। उन्होंने पीएम से पूछा कि पढ़ाई के साथ हम अपने दूसरे पैशन पर कैसे ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके जवाब में पीएम ने कहा कि आप जब जो काम करें, उस वक्त उस पर ही फोकस करें। उन्होंने कहा कि योग भी ध्यान केंद्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भी उदाहरण दिया।
पीएम ने कहा कि पिछले दिनों मन की बात के दौरान सचिन ने कहा था, खेलते वक्त अगली बॉल कैसी होगी इस पर ध्यान नहीं देता बल्कि उस पर ध्यान देता हूं जो बॉल में खेलता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वाराणसी के सभी स्कूल व कॉलेज में किया गया। यूपी बोर्ड स्कूल के साथ साथ प्राइमरी स्कूलों में भी बच्चों ने रेडियो के माध्यम से पीएम के अनमोल मंत्रों को सुना।

छात्र बोले- परीक्षा से पहले ऐसी ही प्रेरणा की थी जरूरत
‘परीक्षा पर चर्चा’ लाइव सुनते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम को लेकर उनके संसदीय क्षेत्र के बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। पीएम की बातें सुन, उनकी सलाह पाकर विद्यार्थी दोगुने उत्साह से भर गए। इन बच्चों ने अपने आदर्श अपने प्रधानमंत्री के अनमोल मंत्रों को जीवन में उतारने का वादा किया।
विद्यार्थियों का कहना था कि परीक्षा से पहले हमें ऐसे ही प्रेरणा की जरूरत होती है। पीएम मोदी की पहल वाकई असर करेगी। डालिम्स रोहनिया की 12वीं की छात्रा शुभांगी मिश्रा ने कहा कि परीक्षा के दौरान हम एक अलग ही तनाव के दौर से गुजरते हैं।
इस दौरान हमें मानसिक तौर पर मोटिवेशन की जरूरत होती है। पीएम मोदी हमारे रियल मोटिवेटर हैं। उनकी ये पहल वाकई शानदार है। आज हम एक नई ऊर्जा के साथ परीक्षा देने को तैयार हैं।
12वीं के ही उत्कर्ष राज का कहना है कि पढ़ाई, परीक्षा की तैयारियां हमें जितनी करनी थी वो हो गईं। इस वक्त अगर जरूरत है तो इसकी कि कोई हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाए। ये काम पीएम मोदी ने किया। अच्छा लगा।
10वीं की छात्रा दीया शर्मा ने कहा कि पीएम की ये सीख कि ‘हमें अपने अंदर के विद्यार्थी को मरने नहीं देना’ बहुत प्रभावशाली है। हमें अपने जीवन में उतारने की पूरी कोशिश करूंगी। अभिषेक रंजन कहते हैं कि काउंसलिंग बहुत जरूरी है। पीएम ने एक तरह से हमारी काउंसलिंग ही की है जो भविष्य में हमारे बहुत काम आने वाली है।