{"_id":"5a5a551b4f1c1b41028b4a9f","slug":"pm-modi-objectionable-photo-post-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर पीएम मोदी की आपत्तिजनक फोटो की पोस्ट, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर पीएम मोदी की आपत्तिजनक फोटो की पोस्ट, मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के मामले में शनिवार को वाराणसी के चेतगंज थाने में सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सत्यप्रकाश श्रीवास्तव पूर्व में वाराणसी संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर मंत्री अधिवक्ता आयुष चंद्र राजपूत ने चेतगंज थाने पर तहरीर दी।
आरोप लगाया कि फेसबुक पर हमारी फ्रेंड लिस्ट में शामिल सत्यप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ सत्या लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर रहा है। इससे प्रधानमंत्री की गरिमा धूमिल होने के साथ ही उनकी बेइज्जती हो रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में चेतगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश के लिए मामला साइबर सेल को सुपुर्द कर दिया गया है। तफ्तीश के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।