{"_id":"58c967bc4f1c1b4c7d32a244","slug":"pm-modi-may-come-varanasi-next-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनता को धन्यवाद कहने पीएम मोदी अगले हफ्ते आएंगे काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को धन्यवाद कहने पीएम मोदी अगले हफ्ते आएंगे काशी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 15 Mar 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे में ऐतिहासिक जीत और जनता के सहयोग के लिए आभार प्रकट करेंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी के वाराणसी आने का आधिकारिक कार्यक्रम अभी तय नहीं है लेकिन इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। चर्चा है कि बुढ़वा मंगल वाले दिन 21 मार्च को प्रधानमंत्री काशी की जनता के बीच आएंगे।
इसी दिन जनता के साथ केसरिया होली और गुलाब की पंखुडि़यों की होली भी खेलेंगे। बता दें कि वाराणसी की आठों सीटें भाजपा ने जीती हैं। सातवें चरण के चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी और कई केंद्रीय मंत्री वाराणसी आए थे।
विज्ञापन
इसी का परिणाम है कि पूर्वांचल में भाजपा की शानदार जीत हुई। चुनाव के पूर्व पीएम चार मार्च को यहां आए थे। उस दौरान बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन और बाबा कालभैरव का दर्शन पूजन करने के बाद टाउनहाल में जनसभा को संबोधित किए थे।
उस दौरान भी काशी की जनता की खूब तारीफ की थी। इसके बाद अगले दिन पांच मार्च को पुलिस लाइन से निकले रोड शो में भी जनता का दर्शन किया। जनता ने भी उन्हें भरपूर प्यार दिया।
इसके बाद छह मार्च को पीएम रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री के जन्मस्थली पर गए और गढ़वाघाट आश्रम में जाकर गो सेवा की।

पीएम की अपील का पड़ा बड़ा असर
रोहनिया की जनसभा से भी पीएम ने काशी की जनता से अपील की कि भ्रष्टाचार और गुंडाराज को समाप्त करने का समय आ गया है। पीएम की इस अपील का असर इतना पड़ा कि यहां की जनता ने आठों सीट पीएम की झोली में डाल दी।
इस बात से खुश पीएम अपनी जनता का आभार जताने जल्द ही आएंगे। इसे लेकर पार्टी के भीतर तैयारियां चल रही हैं। यह कार्यक्रम कुछ देर के लिए होगा।