{"_id":"5b965941867a557f685f9f15","slug":"pm-modi-may-come-varanasi-for-youth-convention","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूथ कन्वेंशन में वाराणसी आ सकते हैं पीएम मोदी, होगा पांच दिवसीय आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कन्वेंशन में वाराणसी आ सकते हैं पीएम मोदी, होगा पांच दिवसीय आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 10 Sep 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम नरेंद्र मोदी 26-27 सितंबर को वाराणसी आ सकते हैं। स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले यूथ कन्वेंशन में पीएम को आमंत्रित किया गया है। रामकृष्ण मिशन होम ऑफ सर्विस लक्सा की ओर से भेजा गया आमंत्रण प्रधानमंत्री कार्यालय ने स्वीकार कर लिया है।
रविवार को वाराणसी के लक्सा स्थित मिशन कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर स्वामी वरिष्ठानंद और कोआर्डिनेटर देवाशीष दास ने यह जानकारी दी। बताया कि युवाओं को विवेकानंद के बताए गए संदेशों के बारे में जागरूक करना आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। पांच दिवसीय आयोजन के तहत 11 सितंबर से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
11 सितंबर के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन पद्मश्री प्रो. बिबेक देबरॉय शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह होंगे।
विज्ञापन
स्वामी वरिष्ठानंद और देवाशीष दास ने बताया कि 12 और 13 सितंबर को व्याख्यान और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जबकि 19 को सर्वधर्म सम्मेलन और 26-27 सितंबर को यूथ कन्वेंशन होगा। कहा कि मिशन की ओर से यूथ कन्वेंशन में मुख्य अतिथि के लिए प्रधानमंत्री को जो न्यौता भेजा गया था, वह स्वीकार हो गया है। उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री कन्वेंशन में आएंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर तैयारी में जुटा प्रशासन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी आगमन की सूचना पर प्रशासन फिर से तैयारियों में जुट गया है। शहर की यातायात और साफ सफाई पर कार्य योजना तैयार कर मुख्यमंत्री को प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले की सुधरी हुई तस्वीर दिखाने की कोशिश की जाएगी, हालांकि अब तक यातायात और साफ सफाई पर प्रभावी कार्ययोजना नहीं बन पाई है।
उधर, 12 सितंबर को रात्रि विश्राम के दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों से जवाब तलब भी कर सकते हैं। एक सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए थे। उन्होंने शहर के यातायात और साफ सफाई पर नाराजगी जताई थी और एक सप्ताह में इसे ठीक करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया था। मगर, मुख्यमंत्री के जाने के बाद अधिकारियों ने उनके निर्देश को भी भुला दिया।
मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे की खबर मिलने के साथ ही जिलाधिकारी ने सभी विभागों के साथ बैठक कर सड़क से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने निर्देश दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों पर भी बातचीत करेंगे।