फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi interacts with farmers of varanasi

नमो एप के जरिए पीएम मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र के किसानों से करेंगे संवाद

Sat, 01 Sep 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 01 Sep 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
PM Modi interacts with farmers  of varanasi
- फोटो : twitter
नमो एप के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के पांच हजार किसानों से संवाद करेंगे। बड़ा लालपुर दीनदयाल हस्तकला संकुल में कृषक कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यहां की तैयारियों को देखने खुद केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह शुक्रवार की शाम संकुल पहुंचे। सर्किट हाउस में देर रात उन्होंने समीक्षा भी की।
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ, आराजीलाइन और सेवापुरी ब्लॉक मुख्यालय से किसानों को बड़ा लालपुर स्थिल हस्तकला संकुल तक बसों से लाने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम में गुजरात के सांसद सीआर पाटिल, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा सहित भाजपा के नेता शामिल होंगे। जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम में किसानों को आय दोगुनी करने के तरीके बताए जाएंगे। इस दौरान कुछ लाभार्थी अपने अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन


उधर, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सभी मंडलों में किसानों से मुलाकात की और उन्हें निमंत्रण दिया। प्रभात सिंह, ज्ञानेश जोशी, दीप सिंह, वीरेंद्र पटेल, अजय दुबे आदि उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दो को करेंगे क्रूज का शुभारंभ

PM Modi interacts with farmers  of varanasi
अलकनंदा क्रूज - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो सितंबर को अलकनंदा क्रूज से सफर कर इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। तीन सितंबर से क्रूज पर्यटकों को काशी दर्शन कराएगा। मुख्यमंत्री समेत सभी अतिथियों को क्रूज के जरिए खिड़किया घाट से गंगा उस पार घाट पर उद्घाटन समारोह के लिए ले जाया जाएगा।
 

रेल मंत्री के स्वागत के लिए दिनभर बैठकें

PM Modi interacts with farmers  of varanasi
रेल मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को कैंट रेलवे स्टेशन और कैंसर अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए श्ुाक्रवार को पूरे दिन साफ-सफाई, स्वागत और सुरक्षा के लिए अधिकारियों की कई दौर की बैठक हुई। उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने अलग-अलग बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पहली बार रेल मंत्री के तौर पर आ रहे गोयल की आगवानी के लिए रेलवे बोर्ड के सदस्य भी वाराणसी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed