वाराणसी: चौकाघाट फ्लाईओवर के खस्ताहाल पर सेतु निगम ने दो फर्मोें को दिया नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर पर गड्ढों को लेकर शासन और प्रशासन सख्त हो गया है। अमर उजाला में छपी खबर को संज्ञान में लेते हुए प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी नितिन रमेश गोकर्ण ने प्रशासन से पूछताछ की है। इसके साथ ही सेतु निगम ने सड़क बनाने वाले दो ठेकेदार संजय और गौरव के फर्म को नोटिस जारी कर दिया है।
सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्रा ने बताया कि दोनों ठेकेदारों को सड़कें दुरुस्त कराने का नोटिस जारी कर दिया गया है। लापरवाही बरतने वाली फर्म को ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है। सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक दीपक गोविल ने बताया कि ओवरलोड वाहनों से फ्लाईओवर की एप्रोच मार्ग खराब हुआ है।
इसे बनाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया। बारिश में मिट्टी बैठती है। इसके चलते भी एप्रोच मार्ग धंसा है। उसको फिर से पहले जैसा बना दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि फ्लाइओवर की सर्विस रोड सेतु निगम ने खराब की है।
फ्लाईओवर के ऊपर से गिरने वाला बरसाती पानी सड़कों को खराब कर रहा है। सेतु निगम को ड्रेनेज सिस्टम बनाने के लिए कहा गया है। बारिश बंद होते ही चौकाघाट फ्लाईओवर की फिर से सड़क चमाचाएगी। इसके लिए संबंधित एक्सईएन को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है।