फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi inagurate bjp membership campaign plantation in varanasi

वाराणसी : भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत के साथ होगा पौधरोपण, पीएम मोदी करेंगे आगाज

Fri, 28 Jun 2019 06:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 Jun 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
PM Modi inagurate bjp membership campaign plantation in varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जुलाई को रामेश्वर में सभा करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे। उनके आगमन को लेकर ना केवल प्रशासन बल्कि भाजपा के पदाधिकारी भी जुट गए हैं।

विज्ञापन


इस दौरान पीएम केवल पंचक्रोशी मार्ग पर पौधरोपण के साथ ही भाजपा के सदस्यता अभियान की भी शुरुआत करेंगे। इस दौरान कुछ परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की भी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


पीएम आगमन को देखते हुए गुरुवार को रामेश्वर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि अभी पीएम का प्रोटोकॉल नहीं है। पौधरोपण और सदस्यता अभियान की सूचना है।कार्यक्रम स्थल को देखने पहुंचे भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने बताया कि पीएम यहां से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में इस अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम यहां बतौर सांसद अभियान की शुरुआत करने के बाद कुछ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में 27 लाख पौधे लगेंगे।

इस मार्ग पर 55 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। छह जुलाई को कम से कम 11 हजार पौधे लगाए जाएंगे। अभियान की जिम्मेदारी भाजपा ने अशोक तिवारी को दी है।

योजना बनाई जा रही है कि करीब 75 किमी मार्ग में हर 100-100 मीटर पर पौधरोपण कराया जाए। इसके अलावा कुछ योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की भी तैयारी चल रही है। अधिकारियों से फीडबैक लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed