फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi in Varanasi gifted many projects to people of Kashi and took this promise from public

PM Modi in Varanasi: पीएम ने काशीवासियों को दी करोड़ों की सौगात, जनता से लिया ये वचन, सावन में सेवा का संकल्प भी दिलाया

Thu, 07 Jul 2022 08:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Jul 2022 08:43 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने सिगरा स्टेडियम में आयोजित जनसभा में वाराणसी के विकास से जुड़ी 1774 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।  

विज्ञापन
PM Modi in Varanasi gifted many projects to people of Kashi and  took this promise from public
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी सरकार के आठ साल और प्रदेश की योगी-2 सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पहली बार वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने सिगरा स्टेडियम में आयोजित जनसभा में वाराणसी के विकास से जुड़ी 1774 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।  

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अंदाज में मंच से जनता से सीधा संवाद किया और मां गंगा की सफाई का वचन भी लिया। उन्होंने पूछा कि हमारी काशी साफ रहेगी न? मां गंगा को स्वच्छ रखेंगे न? गंगा में गंदगी नहीं फैलाने देंगे न? जनता ने दोनों हाथ उठाकर सभी प्रश्नों का जवाब हां में दिया।
विज्ञापन


इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि काशी को हम सभी को मिलकर बचाना है। स्वच्छता का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर काशी को स्वच्छ रखना है। पीएम ने कहा कि सावन में दुनिया भर से श्रद्धालु यहां आएंगे, ऐसे में उनकी सेवा से काशी दुनिया को संदेश दे। उन्होंने सावन में सेवा का संकल्प भी दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी को नव्य, दिव्य और भव्य बनाने का काम जारी

PM Modi in Varanasi gifted many projects to people of Kashi and  took this promise from public
पीएम मोदी की सभा - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर उन्होंने कहा कि काशी के विकास में गतिशीलता, प्रगतिशीलता के साथ ही संवेदनशीलता है। यहां की विरासत को नव्य, दिव्य और भव्य बनाने का काम जारी है। सिगरा स्टेडियम में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब दूरगामी प्लानिंग होती है तो नतीजे भी निकलते हैं। उन्होंने वर्ष 2014 का जिक्र करते हुए कहा कि बाहर से आए लोग सवाल करते थे। यहां इतना कुछ अव्यवस्थित है, कैसे ठीक होगा। यहां सुधार की गुंजाइश से साफ था कि दशकों से यहां काम ही नहीं हुआ। 

पीएम मोदी ने काशीवासियों की तारीफ करते हुए कहा, उस समय बनारस के लोगों ने सही रास्ता चुना और लोगों ने दो टूका कहा भी कि काम ऐसे हो जो वर्तमान को ठीक करे ही भविष्य को भी कई दशक तक लाभ पहुंचाए।  प्रधानमंत्री ने कहा कि शार्टकट से कुछ नेताओं का भला हो सकता है, मगर देश और जनता का नहीं। दूरगामी सोच की बदौलत ही वर्तमान के साथ भविष्य भी बेहतर बन रहा है। पहले शार्टकट से ज्यादा सोच ही नहीं थी। 

एलटी कॉलेज में बच्चों की प्रतिभा के कायल हुए प्रधानमंत्री

PM Modi in Varanasi gifted many projects to people of Kashi and  took this promise from public
बच्चों के साथ पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

 कार्यक्रम कोई भी हो, बच्चे दिख जाएं तो प्रधानमंत्री उन्हें दुलारना नहीं भूलते। कुछ ऐसा ही नजारा काशी दौरे पर बृहस्पतिवार को एलटी कॉलेज स्थित अक्षयपात्र फाउंडेशन के केंद्रीयकृत किचन के लोकार्पण पर देखने को मिला। बच्चों को देख प्रधानमंत्री अपना प्रोटोकॉल तोड़कर बच्चों के पास जाकर बैठ गए और उनसे खूब बातें कीं। एसपीजी ने कुछ कहना चाहा तो पीएम ने उन्हें इशारे से ही रोक दिया।

अपने बीच देश के प्रधानमंत्री को पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान पीएम ने बच्चों से हमेशा लक्ष्य के प्रति डटे रहने का संदेश दिया। लगभग बीस मिनट में दस से अधिक बच्चों से प्रधानमंत्री रूबरू हुए। राष्ट्रीय ओलंपियाड नई दिल्ली में प्रतिभाग कर लौटे पिंडरा ब्लॉक के रमईपट्टी कंपोजिट विद्यालय के छात्र शिवम से भी प्रधानमंत्री ने बातें कीं।

PM Modi in Varanasi gifted many projects to people of Kashi and  took this promise from public
बच्चों के साथ पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने शिवम को देखते ही कहा कि बहुत दुबले-पतले हो। कुछ खाते नहीं हो क्या, शिवम ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह अभी नेशनल ओलंपियाड में योग कर लौटा है। उनके कहने पर शिवम ने पूर्णशलभासन योग कर दिखाया। पीएम शिवम की ऊर्जा और उसकी प्रतिभा के मुरीद दिखे। साक्षी यादव ने पीएम को सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि संस्कृत व अंग्रेजी में भी कविता सुनाई। साक्षी के संस्कृत में कविता पाठ को सुन पीएम भी दंग रह गए। 
 

पीएम के नेतृत्व में काशी ने प्रारंभ की नई विकास यात्रा

PM Modi in Varanasi gifted many projects to people of Kashi and  took this promise from public
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद पहली बार काशी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिगरा स्टेडियम के मंच से किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तर प्रदेश और काशी वासियों की ओर से धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में काशी ने एक नई विकास यात्रा प्रारंभ की है। काशी मां गंगा की अविरल निर्मल धारा और बाबा धाम को देख रही है। अब काशी को चिकित्सा और शिक्षा के नए हब के रूप में देखा जा रहा है। 
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में बदलती काशी को नए कलेवर के रूप में देखा गया है। काशी में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और खेल में काफी विकास कार्य हुए हैं। युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए खेलो इंडिया खेलो कार्यक्रम लाया गया है। जहां ग्राम पंचायत स्तर से वैश्विक मंच तक अनेक परियोजनाएं लाई गई हैं। सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनहित कार्यक्रमों एवं योजनाओं का लाभ नौजवानों, महिलाओं सहित समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को मिल रहा है। बगैर किसी जाति, धर्म से ऊपर उठकर समाज के लोगों को लाभान्वित किया गया है। लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। इसके लिए सीएम ने पीएम का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed