काशी में पीएम मोदी: क्रिकेट स्टेडियम की रखी आधारशिला, काशी के सांसद को भेंट की गई नंदी जी की प्रतिमा
पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं। सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। सीएम योगी ने कहा- पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यस करेंगे। इस कार्यक्रम में बीसीसीआई के सभी पदाधिकारी और सचिन तेंदुलकर, कपिलदेव के साथ ही सुनील गावस्कर समेत कई पूर्व क्रिकेटर पहुंचे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गए हैं। पीएम, खुली जीप से काशी के लोगों के बीच पहुंचे और हाथ हिलाकर काशी की जनता का अभिवादन किया। पीएम मोदी को खुली जीप पर देखकर लोगों की उत्सुकता देखने लायक थी। लोगों ने उनका फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया।
गंजारी पहुंचकर सीएम योगी ने अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा- आज वाराणसी समेत यूपी के सभी खेल प्रेमियों की ओर से प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं। पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यस करेंगे। इस कार्यक्रम में बीसीसीआई के सभी पदाधिकारी और सचिन तेंदुलकर, कपिलदेव के साथ ही सुनील गावस्कर समेत कई पूर्व क्रिकेटर पहुंचे हैं।
महादेव को ही समर्पित है पूर्वांचल का ये स्टेडियम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंजारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा- ये क्रिकेट स्टेडियम बेहद खास होगा। महादेव की नगरी में इस स्टेडियम की डिजाइन स्वयं महादेव को ही समर्पित है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच होंगे और आसपास के खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा। ये स्टेडियम पूर्वांचल का सितारा बनेगा।