फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi flow the river of development in varanasi including purvanchal

पूर्वांचल सहित बनारस में पीएम मोदी ने बहाई विकास की गंगा

Sun, 24 Jun 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 24 Jun 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
PM modi flow the river of development in varanasi including purvanchal
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्वांचल सहित काशी में विकास की गंगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहाई है। आजादी के बाद पहली बार इतना विकास कार्य हुए।  पीएम ने 29527.39 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की हैं। कई परियोजनाएं पूरी हो गई हैं और कुछ अभी पूरी होने वाली हैं। 
विज्ञापन


रविवार को कैंट स्थित एक होटल में पत्रकारों से क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बीएचयू में एम्स जैसी सुविधाएं 15 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। इस काम के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हो चुका है। इसका लाभ न केवल पूर्वांचल बल्कि बिहार, झारखंड औश्र छत्तीसगढ़ के लोगों को भी मिलेगी। इसके लिए पीएम को धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए सरकार चार साल पूरे कर पांचवें साल में प्रवेश कर चुकी हैं। इसे चुनावी वर्ष के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व गठबंधन के साथी ओमप्रकाश राजभर के फावड़ा उठाकर सड़क बनाने के सवाल पर कहा कि यह सब कुछ दिखावा है मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फावड़ा उठाने से सड़क तो बन नहीं गई। अधिकारियों को बुलाकर सड़क बनवा सकते हैं। दलितों से भेदभाव के सवाल पर कहा कि भाजपा सरकार में दलितों का सम्मान बढ़ा है। क्षेत्र की नई टीम के गठन के सवाल पर कहा कि जुलाई माह तक सूची जारी हो जाएगी। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

PM modi flow the river of development in varanasi including purvanchal
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी। रविवार को जिले के सभी मंडलों में पीएम की बातों को सुन कर उन पर अमल करने का संकल्प लिया गया। 
जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में पीएम के गोद लिए गांव डोमरी में मन की बात सुनने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम ने कहा कि एक देश-एक टैक्स लोगों का सपना था।

आज यह हकीकत में बदल चुका है। उन्होंने टैक्स रिफार्म का श्रेय राज्यों को दिया। योग दिवस की चर्चा की। क्रिकेट मैच में जीत के बाद भारत ने अफगानिस्तान टीम को भी ट्रॉफी लेते समय बुलाया था। जो स्पोर्ट्समैन स्प्रिट की मिसाल पेश की। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, अमन सोनकर, मुकेश, विनोद पटेल, बीरू सिंह आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed