PM Modi ने भारत गौरव काशी यात्रा ट्रेन को किया रवाना: काशी-अयोध्या-प्रयागराज से जुड़ेंगे दक्षिण भारत के लोग
'भारत गौरव काशी यात्रा ट्रेन' धार्मिक यात्रा ट्रेन है जो वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज में रुककर यात्रियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी। इसी के साथ बेंगलुरु भारत गौरव काशी यात्रा (Bharat Gaurav Kashi Yatra train) सेवा पाने वाला पहला राज्य बन गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी तकनीकी से बनी सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की नई ट्रेन को केएसआर बेंगलुरु स्टेशन से शुक्रवार को हरी झंडी दिखाई। ये दक्षिण भारत की पहली और देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। इसके साथ ही पीएम ने वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज के लिए भी कर्नाटक से भारत गौरव काशी यात्रा ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
बता दें कि 'भारत गौरव काशी यात्रा ट्रेन' धार्मिक यात्रा ट्रेन है जो वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज में रुककर यात्रियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी। इसी के साथ बेंगलुरु भारत गौरव काशी यात्रा (Bharat Gaurav Kashi Yatra train) सेवा पाने वाला पहला राज्य बन गया है।
ट्रेन रवाना करने के बाद पीएम ने ट्वीट किया और लिखा- मैं कर्नाटक को बधाई देना चाहता हूं कि ये 'भारत गौरव काशी यात्रा ट्रेन शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है। ये ट्रेन काशी और कर्नाटक को करीब लाती है। इस ट्रेन से तीर्थयात्री और पर्यटक वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज की यात्रा कर सकेंगे।'
ಭಾರತ್ ಗೌರವ್ ಕಾಶಿ ಯಾತ್ರಾ ರೈಲು ಸಂಚಾರ ಸೌಲಭ್ಯವನ್ನು ಪಡೆದ ಮೊದಲ ರಾಜ್ಯವಾದ ಕರ್ನಾಟಕಕ್ಕೆ ಅಭಿನಂದನೆಗಳು. ಈ ರೈಲು ಕಾಶಿಯನ್ನು ಕರ್ನಾಟಕಕ್ಕೆ ಹತ್ತಿರವಾಗಿಸುತ್ತದೆ. ಯಾತ್ರಿಗಳು ಮತ್ತು ಪ್ರವಾಸಿಗರು ಕಾಶಿ, ಅಯೋಧ್ಯಾ ಹಾಗು ಪ್ರಯಾಗ್ ರಾಜ್ ಗೆ ಭೇಟಿ ನೀಡುವುದು ಸುಲಭವಾಗುತ್ತದೆ. pic.twitter.com/oTymcVgXTs
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2022