{"_id":"58b197a14f1c1bdb2fb23b11","slug":"pm-modi-first-election-campaign-railly-in-purvanchal-at-27-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में पीएम मोदी की पहली जनसभा 27 को, जानिए कहां आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में पीएम मोदी की पहली जनसभा 27 को, जानिए कहां आएंगे
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
Updated Sat, 25 Feb 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा के कई शिर्ष नेता पूर्वांचल में रैली कर रहे हैं। छठे एवं सातवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए पूर्वांचल में पीएम मोदी की पहली जनसभा 27 फरवरी को होगी।
इस बात की जानकारी भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी रामेश्वर चौरसिया ने दी। रामेश्वर चौरसिया ने शनिवार को मऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीएम मोदी की पहली जनसभा मऊ में होगी।
कार्यक्रम में दस विधानसभाओं के प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसमें डेढ़ से दो लाख तक की भीड़ जुटने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी दोपहर एक बजे के करीब हेलीकाप्टर से मऊ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इसमें मऊ की चारों विधानसभाओं के साथ ही गाजीपुर, बलिया और आजमगढ़ के कुछ विधान सभाओं के प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ता शामिल होंगे।