फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi expressed grief over the demise of Colonel Nizamuddin

कर्नल निजामुद्दीन के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुःख

Tue, 07 Feb 2017 01:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला वाराणसी Updated Tue, 07 Feb 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
PM Modi expressed grief over the demise of Colonel Nizamuddin
नरेंद्र मोदी - फोटो : SELF

आजाद हिंद फौज में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चालक कर्नल निजामुद्दीन उर्फ सैफुद्दीन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा क‌ि सुभाष बाबू के निकट सहयोगी रहे कर्नल को श्रद्धांजलि ।

विज्ञापन


पीएम ने कहा मुझे आज भी उनसे अपनी मुलाकात याद है। उनका हमारा बीच से जाना बेहद दुःखद है। हम उनकी देशभक्ति, आदर्श और अदम्य साहस को हमेशा याद रखेंगे जिसने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन को शक्ति दी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन




 

बता दें कि कर्नल का117 वर्ष की अवस्था में सोमवार को तड़के निधन हो गया। उन्होंने मुबारकपुर क्षेत्र के ढकवां स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। कर्नल निजामुद्दीन के निधन की सूचना मिलते ही जिले से बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे।

 

जानकारी होते ही प्रशासनिक अमला भी उनके गांव पहुंचा और श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके जनाजे में जिले के प्रतिष्ठित लोगों के साथ क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

 

दोपहर दो बजे गांव के कब्रिस्तान में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे खाक किया गया। कर्नल निजामुद्दीन अपने पीछे पत्नी अजबुन्निशा तथा तीन पुत्रों, बहुओं, पौत्र, पौत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed