यूपी में अन्न महोत्सव शुरू: पीएम मोदी बोले- अब दिल्ली से हर दाना पहुंचता है लोगों की थाली में, लूट का नहीं बचा रास्ता
पीएम मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से गरीब कल्याण योजना का शुभारंभ किया। साथ ही वाराणसी के भीषमपुर गांव के पांच लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर एक बजे नि:शुल्क अन्न वितरण योजना अन्नोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी के पांच लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। लाभार्थियों से बात करने के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया।
पीएम के संबोधन की प्रमुख बातें-
- आज आप सभी से बात कर संतोष हो रहा है क्योंकि दिल्ली से भेजे गए हर अन्न का दाना लाभार्थियों की थाली तक पहुंच रहा है।
- अब लूट का रास्ता नहीं बचा है।
- आज से दो साल पहले 5 अगस्त को ही जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा और पिछले साल इसी दिन भव्य राम मंदिर की निर्माण की ओर देश ने कदम रखा।
- आज फिर देश के लिए उमंग का अवसर है क्योंकि ओलंपिक में आज ही के दिन हमारे हॉकी खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर पुराने गौरव को हासिल करने का मौका दिया है।
- यह संयोग है कि आज ही यूपी के 15 करोड़ लोगों के लिए अन्न वितरण का आयोजन हो रहा है।
- कुछ लोग संसद को रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन देश के 130 करोड़ लोग ऐसा नहीं होने देंगे।
- जुलाई में एक लाख 16 हजार करोड़ से ज्यादा का जीएसटी कलेक्शन होना ये दिखाता है कि देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है।
- देश का पहला मेड इन इंडिया विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत का समुद्र में ट्रायल चल रहा है।
देश के पहले मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के ग्राम पंचायत भीषमपुर के पांचों लाभार्थियों से अन्न महोत्सव के तहत वितरित की जाने वाली खाद्यान्न के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वर्चुअल संवाद शुरू कर चुके हैं। इसके अलावा कोरोना काल मे सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल के नेतृत्व में पहुंचे और लाभार्थियों को सरकार के योजनाओं की जानकारी का प्रशिक्षण दिलाया। पूरे दिन उन्हें बातचीत के तरीके का भी प्रशिक्षण दिया गया।
PM Narendra Modi while interacting with beneficiaries of Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana in Uttar Pradesh, via video conferencing, urges them to encourage more people to get vaccinated against COVID19 and not believe rumours pic.twitter.com/u2myqHxGWn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) August 5, 2021
छबीला नाम की महिला ने बताया लगवा लिया है टीका
पीएम ने छबीला नाम की महिला से पूछा कि क्या उसे कहीं अन्न लेने के लिए जाना पड़ा तब उसने बताया कि नहीं उसे सब कुछ आराम से मिल गया। उसने कहा कि मोदी जी आप हैं तो सब कुछ ठीक है। जब प्रधानमंत्री ने उससे पूछा कि बच्चों की पढ़ाई कैसी चल रही है तो उन्होंने घर से लेकर शौचालय और टीका तक की बात बता डाली कि उन्हें सब कुछ मिल गया है। उन्होंने बताया कि मैंने टीका लगवा लिया है। इस पर पीएम मोदी ने उन्हें और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा।
पंकज ने बताया कि मुफ्त राशन योजना से हुई राहत
पंकज नाम के शख्स ने बताया कि उसकी छोटी सी परचून की दुकान है और कोविड के दौरान मुफ्त अन्न योजना से उन्हें लाभ हुआ। उन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ भी मिला। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जैसे लोगों के लिए ही दस प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान हमारी सरकार ने किया है।
धान की खेती करने वाली बबीता से की बात
बबीता नाम की महिला ने बताया कि उसके खाते में किसान सम्मान निधि की राशि उसके खाते में आ जाती है। बबीता ने कहा कि उन्हें महीने में दो बार मुफ्त राशन मिलता है जिससे उन्हें बड़ी राहत होती है और कोई परेशानी नहीं होती। पीएम मोदी ने उन्हें बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ आप उठा सकती हैं जिससे आपको खेती में मदद मिलेगी।
सहारनपुर से कमलेश
पीएम मोदी ने पूछा कि मुफ्त राशन आपको मिलता है कमलेश जी तो उन्होंने बताया कि हां मिल रहा है। कमलेश ने बताया कि उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ भी मिला है। जैसे- शौचालय बन गया, पक्का मकान बन गया। पीएम ने उनसे पूछा कि आपको मकान बनाने के लिए किसने सहायता की तो वह बोलीं कि सरकार ने जो पैसे दिए और खुद के कुछ पैसे मिलाकर हमने अपना घर पक्का बना लिया। पीएम ने यह भी अवगत कराया कि सरकार एक पेंशन योजना भी चला रही है। उसका भी लाभ लिया जा सकता है।