फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi care taker death in varnasi

पीएम को बनारस में चाय पिलाने वाले शख्स का निधन, मोदी अपने दौरे पर जरूर पीते थे इनके हाथ की चाय 

Sat, 06 Jan 2018 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 06 Jan 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
PM modi care taker death in varnasi
नरेंद्र मोदी के साथ पीके मल्होत्रा - फोटो : file photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आते तो प्रदीप कुमार मल्होत्रा की हाथ की अदरक की चाय का स्वाद जरूर लेते थे। पीएम मोदी इस चाय के बहुत दीवाने हैं। अब पीएम मोदी को बनारस में यह चाय कभी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


क्योंकि डिरेका गेस्ट हाउस के केयर टेकर और अदरक वाली चाय बनाने वाले पीके मल्होत्रा की शुक्रवार की अलसुबह ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। वह पिछले एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन


पीएम हमेशा अपने वाराणसी प्रवास के दौरान डीरेका के अधिकारी गेस्ट हाउस में रुकते थे। वहां पीके मल्होत्रा पीएम मोदी के लिए अदरक की चाय बनाते थे। प्रधानमंत्री वाराणसी प्रवास के दौरान डीरेका स्थित अधिकारी गेस्ट हाउस में ही विश्राम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर होने के बाद भी कर रहे थे काम

PM modi care taker death in varnasi
नरेंद्र मोदी
इस दौरान प्रधानमंत्री की समस्त सुविधाओं खानपान व अन्य छोटी बड़ी जरूरतों का ध्यान यहां पर मौजूद केयरटेकर पीके मल्होत्रा ही रखा करते थे। वैसे तो डीरेका से रिटायर्ड हो चुके थे लेकिन उनके अच्छे कार्यों की वजह से उनको डीरेका गेस्ट हाउस का केयर टेकर बनाकर सेवाएं ली जा रही थी।

वह डीरेका से रिटायर होने के बाद गेस्ट हाउस संचालित करते थे। पीके मल्होत्रा ने डी एल डब्ल्यू में एक अप्रेल 1990 में कार्यभार ग्रहण किया था तथा मैनेजर के पद से 30 नवबंर 2005 में सेवानिवृत्त हुए। 

 

इसके बाद आफिसर गेस्ट हाउस में केयर टेकर की भूमिका का निर्वहन कर रहे थे। प्रदीप कुमार मल्होत्रा अत्यन्त मृदुभाषी एवं कर्त्तव्य निष्ठ इंसान थे। उनकी एक बेटी है जो बाहर रहती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed