फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi can gift many projects to Varanasi in September Reach in five minutes from Lahartara to Central Jail

पीएम मोदी काशी को देंगे सौगात: पांच मिनट में पहुंचेंगे लहरतारा से सेंट्रल जेल रोड, ये है पूरा प्लान

Thu, 17 Aug 2023 11:01 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 17 Aug 2023 11:01 AM IST
सार

फुलवरिया फोरलेन परियोजना के आखिरी चरण में पहुंचने के साथ ही ट्रैफिक रोडमैप भी तैयार किया जा रहा है। ट्रैफिक विभाग की ओर से लहरतारा-मंडुवाडीह और शिवपुर व जेपी मेहता रोड के यातायात प्रबंधन पर काम शुरू हो गया है। इस फोरलेन के शुरू होने से बाबतपुर और वरुणा पार जाने वाले वाहन चालकों को चौकाघाट आने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
PM Modi can gift many projects to Varanasi in September Reach in five minutes from Lahartara to Central Jail
वाराणसी में बुधवार को फूलवारिया फोरलेन बनकर तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में जाम से मुक्ति की जल्द नई राह खुलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को कई परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। इसमें फुलवरिया फोरलेन बनकर तैयार हो गया है। इस पर अगले महीने से वाहन दौड़ने लगेंगे। इससे बाबतपुर एयरपोर्ट से बीएचयू तक पहुंचना सुलभ हो जाएगा। फिलहाल, लहरतारा से सेंट्रल जेल रोड तक फोरलेन के एक लेन का काम पूरा हो गया है और वाहन फर्राटा भरने लगे हैं। इस परियोजना को 31 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

रेलवे बोर्ड से अनापत्ति मिलने के बाद फुलवरिया फोरलेन का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। एक लेन का काम पूरा होने के बाद वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। लहरतारा से कचहरी और शिवपुर पहुंचने में लगने वादा आधा घंटे से 45 मिनट तक का समय अब महज 10 मिनट में पूरा होगा। इस फोरलेन पर पूरी तरह से आवागमन शुरू होने के बाद कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और अंधरापुल पर जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


एक नजर में फुलवरिया फोरलेन

फुलवरिया फोरलेन की कुल दूरी- 5.3 किलोमीटर

लागत-50 करोड़

जमीन मुआवजा-110 करोड़

लहरतारा फुलवरिया-शिवपुर सम्पार-चार पर आरओबी

लंबाई -627.280 मीटर

लागत -88.45 करोड़

कार्य प्रारंभ-अप्रैल 2018

लहरतारा फुलवरिया-शिवपुर सम्पार-पांच पर आरओबी

लंबाई -643.630 मीटर

लागत -52.60 करोड़

कार्य प्रारंभ-अप्रैल 2019

PM Modi can gift many projects to Varanasi in September Reach in five minutes from Lahartara to Central Jail
निर्माणाधीन फुलवरिया फोरलेन - फोटो : अमर उजाला

यातायात प्रबंधन पर पुलिस ने शुरू किया काम

फुलवरिया फोरलेन परियोजना के आखिरी चरण में पहुंचने के साथ ही ट्रैफिक रोडमैप भी तैयार किया जा रहा है। ट्रैफिक विभाग की ओर से लहरतारा-मंडुवाडीह और शिवपुर व जेपी मेहता रोड के यातायात प्रबंधन पर काम शुरू हो गया है। इस फोरलेन के शुरू होने से बाबतपुर और वरुणा पार जाने वाले वाहन चालकों को चौकाघाट आने की जरूरत नहीं होगी। बीएचयू, मंडुआडीह, चांदपुर, मोहनसराय, लहरतारा से वरुणा पार जाने वाले वाहन भी फोरलेन रूट को ले सकेंगे। ऐसे में लहरतारा और सेंट्रल जेल रोड पर यातायात का दबाव बढ़ेगा। इसे लेकर यातायात पुलिस पहले से अपनी तैयारी में जुटी है।

बनाए जाएंगे छोटे-छोटे फ्लाईओवर
बाबतपुर से बीएचयू तक सुगम यातायात के लिए लहरतारा चौराहे से रविंद्रपुरी तक की सड़क को फोरलेन करने का काम शुरू किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन के लोकार्पण के समय लहरतारा से बीएचयू के बीच कई छोटे फ्लाईओवर का शिलान्यास भी कर सकते हैं। इसमें मंडुवाडीह चौराहा, बीएलडब्ल्यू, सुंदरपुर, नरिया और बीएचयू सिंहद्वार पर फ्लाईओवर की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।

गंजारी स्टेडियम का भी होगा शिलान्यास

पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की देखरेख में तैयार होने वाले इस स्टेडियम की कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया गया है। सितंबर में पीएम मोदी का काशी दौरा प्रस्तावित हो सकता है और इसमें वे काशी को सौगात दे सकते हैं।

फुलवरिया फोरलेन का काम अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी परियोजनाओं की समीक्षा की जा रही है और समय से उन्हें पूरा कराया जाएगा। - एस राजलिंगम, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed