फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi can come to Kashi: Kashi MP can give a big gift at the closing ceremony of the sports festival

काशी आ सकते हैं पीएम मोदी: काशी सांसद खेलकूद महोत्सव के समापन समारोह पर दे सकते हैं बड़ी सौगात, तैयारियां शुरू

Fri, 13 Oct 2023 08:11 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 13 Oct 2023 08:11 AM IST
सार

पीएम मोदी इस बार फुलवरिया फोरलेन सहित दर्जन भर परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। पीएम के हाथों लोकार्पित व शिलान्यास वाली परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है।

विज्ञापन
PM Modi can come to Kashi: Kashi MP can give a big gift at the closing ceremony of the sports festival
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशीवासियों को बड़ी सुविधाओं की सौगात दे सकते हैं। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में पीएम मोदी चार नवंबर को दो दिवसीय प्रवास पर काशी आ सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से संकेत के बाद प्रशासन आगमन की तैयारियों में जुटा है।

विज्ञापन

इस बार पीएम मोदी फुलवरिया फोरलेन सहित दर्जन भर परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। पीएम के हाथों लोकार्पित व शिलान्यास वाली परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, 16 अक्तूबर से शुरू होने वाली काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पांच नवंबर को प्रस्तावित है। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी चार नवंबर को दो दिवसीय प्रवास पर अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ सकते हैं। इस बार कमच्छा स्थित भिनगाराज अनाथालय का जीर्णोद्धार, रामनगर में बाल संरक्षण गृह और बाल सुधार गृह का निर्माण, रामनगर में वृद्ध और विधवा महिलाओं का आश्रय केंद्र और कई सड़कों का चौड़ीकरण के काम का शिलान्यास की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed