फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi arrived varanasi grand welcome on airport by cm yogi

वाराणसी में पीएम मोदीः बोले- नेचर, कल्चर और एडवेंचर का संगम बनेगी काशी

Tue, 13 Nov 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 13 Nov 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
PM modi arrived varanasi grand welcome on airport by cm yogi
सभा को सबोंधित करते हुए पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

जनसभा में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी नेचर, कल्चर और एडवेंचर का संगम बनने जा रही है। वर्षों पहले देश ने विकास का जो सपना देखा था, वह काशी की धरती पर आज साकार हो गया है। सभा में परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, बदलते बनारस की तस्वीर काशी को भव्य और दिव्य बनाएगी। इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, लोकार्पण वाली परियोजनाओं से काशी नभ, थल के साथ-साथ जल से भी जुड़ गया है।

विज्ञापन


देश में जल परिवहन के मार्ग को काशी की जनता को समर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री ने इसे न्यू इंडिया के न्यू विजन का जीता-जागता सबूत बताया। कहा, परियोजना से बनारस सहित पूरा पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी से जुड़ गया है।
विज्ञापन




वाराणसी और देश उस विकास का गवाह बन गया है, जो देश में पहले जरूरी था। प्रधानमंत्री ने गंगा की सफाई पर बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि हमारी सरकार गंगा को निर्मल बनाने के लिए पैसा बहा रही है, जबकि पूर्व की सरकारों ने गंगा को निर्मल करने के नाम पर करोड़ों रुपये पानी में बहा दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी के विकास को उन्होंने देश के संसाधन व सामर्थ्य पर भरोसे का प्रतीक बताया। कहा, आजादी से पहले भी नदियों में जहाज चलते थे। मगर, पिछली सरकारों ने गुनाही तरीके से इन मार्गो की उपेक्षा की और देश का नुकसान किया। जलमार्ग से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से पूर्वी भारत का जुड़ाव होगा। पूर्वी भारत के तीर्थों को पूर्वी एशियाई देशों से जोड़ने वाला होगा। पौराणिक काशी का विकास आधुनिक नक्शे के हिसाब से किया जा रहा है। 

प्रधानमंत्री ने कहा, कनेक्टविटी से रोजगार, पर्यटन तो बढ़ता है मगर देश के प्रति विश्वास और तंत्र के प्रति भरोसा भी आता है। पुरातन काशी की नई तस्वीर दुनिया के सामने आ रही है, उसे सुरक्षित व संरक्षित रखना है, ताकि दुनिया काशी के महात्म्य को नए संदर्भ में जाने-समझे। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में काशी आतिथ्य की चर्चा कर उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के सामने काशी की गरिमा और सुविधा का संगम हो, ताकि वे बार-बार काशी आएं।

सीएम योगी बोले- प्रधानमंत्री ने छठ और दिवाली का उपहार दिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री की ओर से लोकार्पित और शिलान्यास की गई 2413 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को काशीवासियों के लिए दीपावली और छठ पर्व का उपहार बताया। कहा, छठ पर्व की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री के इस उपहार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा बदल जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी हमारे लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी है। पहली बार काशी में जल परिवाहन की सुविधा काशीवासियों और प्रदेशवासियों को प्राप्त हुआ है। देश के पहले मल्टी माडल टर्मिनल का लोकार्पण पीएम मोदी ने किया है। इससे पर्यटन के साथ-साथ व्यापार की अपार संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। 

कहा, गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए जिस युद्ध स्तर पर चार वर्षों में कार्य हुआ है, यह अभिनंदनीय है। यह सब कुछ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुआ है। चार साल से देश में विकास और सुशासन की आधारशिला रखी गई है।

आज से चार वर्ष पहले काशी की गलियों और सड़कों और गंगा मां की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। अब बाबतपुर एयरपोर्ट से काशी आएंगे तो फोरलेन का बेहतरीन मार्ग और रिंग रोड मिलेगा। आईपीडीएस से शहर को नंगे और झूलते तारों से मुक्ति मिल गई है।

काशी का इंट्रो प्वाइंट बन गया बाबतपुर फोरलेन और रिंग रोड

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जिस प्रकार नाटक, उपन्यास या कथाकार इंट्रो प्वाइंट (आमुख) जैसा होता है, मन में वैसी ही धारणा बनती है। बाबतपुर एयरपोर्ट से देश-दुनिया के लोग आते हैं। अब बनारस का इंट्रो प्वाइंट फोरलेन और रिंग रोड काशी का इंट्रो प्वाइंट है। इससे लगता है हम जापान, अमेरिका और बंगलूरू पहुंच गए हैं। अब पर्यटक आएंगे तो उन्हें इस मार्ग से आने में सुखद अनुभूति होगी। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि काशी सहित पूरे दुनिया के गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 15 वां दौरा है। उन्होंने संवेदनशीलता संसदीय क्षेत्र के साथ प्रदेश के साथ दिखाई गई। मोदी जी यह आपकी काशी है। काशी में एक कहावत है कि काशी करवट लेती हे। काशी जब करवट लेती है तो देश का इतिहास बनता है। 2019 में आपकी अगुवाई में देश करवट लेगा। 2019 में आपकी सरकार फिर आएगी। आपके नेतृत्व में एक बार फिर से देश का इतिहास बनेगा। 

कहा, इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लाल बहादुर शास्त्री ने विकास किया था। उनके बाद यदि काशी का बेहतर विकास किया तो यहां के सांसद नरेंद्र मोदी ने करके मिसाल कायम कर दी है।  

प्रधानमंत्री ने नदी पर बना पहला मल्टी मॉडल टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित किया

 गंगा में जल परिवहन के लिए तैयार देश के पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्र को समर्पित किया। इसी के साथ गंगा में वाराणसी से हल्दिया के बीच जल परिवहन शुरू हो गया और दक्षिण एशियाई देशों से काशी जलमार्ग से सीधे जुड़ गया। 

टर्मिनल की जेटी पर हलीकॉप्टर से उतरे पीएम ने सर्वप्रथम टर्मिनल का लोकार्पण किया। इसके बाद जल परिवहन की योजनाओं की जानकारी हासिल कीं और इसको विकसित करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कोलकाता से रवींद्र नाथ टैगोर जलपोत से आए पेप्सिको के 16 कंटेनर प्राप्त किए। लोकार्पण के इस अवसर के उद्यमी और व्यापारी भी बने। 12 अगस्त, 2016 को इसका शिलान्यास किया गया था। दो साल तीन महीने में इसे तैयार किया गया है। 

3:17 बजे प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर नवनिर्मित जेटी पर उतरा। वहां से हैंगर में बने विशेष कक्ष में गए, जहां उन्हें टर्मिनल का मॉडल दिखाया गया। साथ ही देश में जल परिवहन के विकास योजनाओं, इससे होने वाले लाभ, भावी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके बाद मंच पर आईडब्लूएआई के चेयरमैन प्रवीर पांडेय ने उनका स्वागत किया। यहां उन्हें जल मार्ग के विकास पर बनी शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई। फिर रिमोट दबाकर प्रधानमंत्री ने टर्मिनल का लोकार्पण किया। तत्पश्चात पीएम जेटी पर बने मंच से रिमोट दबाकर मोबाइल हार्बर क्रेन को स्टार्ट किया।

क्रेन से जलपोत पर लोड 16 कंटेनर में से एक को उठाकर जेटी पर रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांकेतिक तौर पर हरी झंडी दिखा कर कंटेनर प्राप्त करने का इशारा किया। इसके बाद वह लगभग चार बजे हेलीकॉप्टर से ही बाबतपुर रवाना हो गए। पीएम मोदी 40 मिनट से ज्यादा देर तक यहां रहे। उनके साथ केंद्र जल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed