{"_id":"5aa69ba84f1c1ba9758b51bd","slug":"pm-modi-and-french-president-varanasi-visit-trending-in-twitter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Twitter पर छाया मोदी-मैक्रों का काशी दौरा, टॉप-10 ट्रेंड में रहा ‘मिर्जापुर’ और ‘वाराणसी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Twitter पर छाया मोदी-मैक्रों का काशी दौरा, टॉप-10 ट्रेंड में रहा ‘मिर्जापुर’ और ‘वाराणसी’
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 12 Mar 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने दस ट्वीट में दौरे से जुड़ी 32 फोटो की शेयर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे की वजह से सोमवार को सुबह से शाम तक ट्वीटर के टॉप टेन ट्रेंड में मिर्जापुर और वाराणसी शामिल रहा। मिर्जापुर में सोलर पावर प्लांट के उद्घाटन को सोशल मीडिया यूजर्स ने ऊर्जा के क्षेत्र में बेहद ही महत्वपूर्ण कदम बताया।
वहीं, पीएम और फ्रांस के राष्ट्रपति का गंगा में नौकायन सोशल मीडिया पर भारतीय संस्कृति का वैश्विक स्तर पर बढ़ता प्रभाव बताया गया।
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का मिर्जापुर और बनारस आगमन सोमवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ था।
दोपहर तक दोनों राजनेताओं की वजह से मिर्जापुर और वाराणसी ट्वीटर के टॉप टेंड्र में शामिल हो गए। मिर्जापुर और वाराणसी को लेकर चार-चार हजार से ज्यादा अलग-अलग ट्वीट दिन भर में किए गए।
वहीं, डीरेका से बाबतपुर एयरपोर्ट जाने के दौरान पीएम मोदी ने शाम 6:36 बजे से 7:23 बजे के बीच दस ट्वीट किए। इन ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री ने मिर्जापुर और बनारस दौरे से जुड़ी 32 फोटो पोस्ट की।
विज्ञापन
फोटो और शब्दों के माध्यम से बताया कि किस भव्य तरीके से बनारस में राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत हुआ और उनके साथ गंगा में नौकायन रोमांचकारी रहा। साथ ही, पीएम ने ट्वीट किया कि कला की राजधानी काशी के दीनदयाल हस्तकला संकुल में राष्ट्रपति मैक्रों को भारतीय पारंपरिक शिल्प से रूबरू कराने का अवसर मिला।

सेव मोदी फ्रॉम काशी ट्वीटर पर हुआ ट्रेंड
इसी फोटो के साथ हुआ सबसे ज्यादा ट्वीट
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को जब शहर में थे उसी दौरान ट्वीटर पर #SaveKashiFromModi ट्रेंड होना शुरू हुआ। देखते ही देखते यह ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया। शाम तक तकरीबन 3950 से ज्यादा ट्वीट इस ट्रेंड को लेकर किए जा चुके थे।
इसके माध्यम से काशी के विकास कार्यों की हकीकत लोग बताने लगे। ट्वीट किया गया कि गंगा में गिरने वाले नालों को पीएम मोदी और मैक्रों के नाम लिखे बैनरों से कैसे ढंका गया है।
इसके साथ ही लोगों ने काशी विश्वनाथ क्षेत्र के भवनों को ध्वस्त न करने की अपील की। कई ट्विटर यूजर्स गंगा की सफाई को लेकर भी गंभीर सवाल किए और भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
आपसी संबंधों को देंगे मजबूती
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शाम 4:54 बजे ट्वीट किया कि मेरी तीन दिन की भारत यात्रा खत्म हो रही है। हम पर्यावरण, रणनीति और मानव साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति मैक्रों ने ट्विटर पर लाइव रहकर फ्रांसीसी पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।