फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm modi 71th birthday 71 meters chunari to mother Ganga in varanasi Bharat Mata temple will be decorated with 71 thousand lamps

पीएम मोदी का 71वां जन्मदिनः काशी में मां गंगा को चढ़ाई गई 71 मीटर चुनरी, 71 हजार दीपों से सजेगा भारत-माता मंदिर

Fri, 17 Sep 2021 02:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Sep 2021 02:16 PM IST
सार

पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन पर काशी के दशाश्वमेध घाट पर रत्ना देवी समाजसेवी ट्रस्ट और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मां गंगा को 71 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई। शाम छह बजे भारत माता मंदिर पर 71 हजार दीपक जलाने का कार्यक्रम है। 

विज्ञापन
pm modi 71th birthday 71 meters chunari to mother Ganga in varanasi Bharat Mata temple will be decorated with 71 thousand lamps
मां गंगा को चढ़ाई गई 71 मीटर चुनरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिवस अवसर पर शहर भर में विविध प्रकार के कार्यक्रम हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह अहिल्याबाई घाट पर 71 वैदिक ब्राह्मणों ने केसर जल और दूध से मां गंगा का अभिषेक किया।  तो वहीं दशाश्वमेध घाट पर रत्ना देवी समाजसेवी ट्रस्ट और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर  से मां गंगा को 71 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई।

विज्ञापन


इसके साथ ही 71 लीटर दूध से अभिषेक किया गया। इस दौरान भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा देश प्रगति पथ पर अग्रसर है। उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए हम सभी ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना की है। इसके साथ ही आज जिले  की आठों विधानसभाओं में  71-71 किलो लड्डू का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन को पूरी काशी हर्षोल्लास के साथ मना रही है। आज विश्वकर्मा पूजा है इसलिए 500 विश्वकर्मा टूल किट वितरण किया जाएगा। इसके अलावा 71 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 21 दिनों तक यानी सात अक्तूबर तक ऐसे ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम छह बजे भारत माता मंदिर पर 71 हजार दीपक जलाने का कार्यक्रम होगा।  इसमें ललित कला अकादमी के छात्र रंगोली से पीएम मोदी का चित्र बनाएंगे और दीप जलाएंगे। 
पढ़ेंः पीएम का 71वां जन्मदिन: मोदीमय हुई काशी, पूर्व संध्या पर कटा 71 किलो का केक, दशाश्वमेध घाट पर जलाए 701 दीप

pm modi 71th birthday 71 meters chunari to mother Ganga in varanasi Bharat Mata temple will be decorated with 71 thousand lamps
पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन: पूर्व संध्या पर वाराणसी में विविध आयोजन - फोटो : अमर उजाला

काशीवासी अपने सांसद के 71वें जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय व कीनाराम स्थल रविंद्रपुरी में दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। अस्सी स्थित रामेश्वर मठ में नर्मदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर पीएम मोदी के दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना की गई। काशी धर्मपीठ रामेश्वर मठ के उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी लखन स्वरूप ब्रह्मचारी के सानिध्य में बटुकों  ने वेद मंत्रों के बीच रुद्राभिषेक किया। 

दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे के सदस्यों ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए मां गंगा की विशेष आरती का आयोजन किया। संकटमोचन मंदिर में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 71 किलो लड्डू चढ़ाया और लोगों में वितरित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed