फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm lays foundation of esic hospital in varanasi

पूर्वांचल के कर्मचारियों को पीएम ने दिया तोहफा

Thu, 22 Dec 2016 01:57 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 22 Dec 2016 01:57 PM IST
विज्ञापन
pm lays foundation of esic hospital in varanasi
डीरेका मैदान में अस्पताल का शिलान्यास करते पीएम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बनारस समेत पूरे पूर्वांचल के कर्मचारियों को तोहफा दिया। पीएम ने डीरेका मैदान में बने पंडाल में कर्मचारियों की सुविधा के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 150 बेड के अस्पताल का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि अगर कोई कैंसर से पीड़ित है तो उसे दूर क्यों जाना पड़े। इसलिए हमने वाराणसी में कैंसर शोध संस्‍थान बनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि काशी का आध्यात्मिक महत्व है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। भारत की विरासत को काशी ने संभाल कर रखा है। इसकी पहचान दुनिया को मिलेगी। यह व्‍यापार का भी केंद्र है। यह व्यवस्‍था काशी को वैश्विक व्यापार का आधार बना सकती है।

विज्ञापन


काशी को 2100 करोड़ की योजना मिल गई है। गरीबों के इलाज के लिए ईएसआईसी अस्पताल की क्षमता को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के रेड्डी ग्रुप के लोग 500 बेड का अस्पताल खोल रहे हैं। इसमें 200 बेड गरीबों के लिए होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


कहा क‌ि बड़ा लालपुर काशी की पहचान बनेगा। प्रधानमंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि खेल को भी जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

 

यह अस्पताल पांडेयपुर इलाके में बनेगा और इसमे एक ट्रामा सेंटर भी होगा। इसके बनाने पर 150 करोड़ की लागत आएगी। पीएम मोदी ने बड़ा लालपुर में ट्रेड फैशिलिटेशन सेंटर और क्राफ्ट म्यूजियम का शुभारंभ किया।

इस दौरान ट्रेड फैशिलिटेशन सेंटर से जुड़ी डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। प्रधानमंत्री ने पांच हस्तशिल्पियों को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed