फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM dream project

मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के निर्माण में हीलाहवाली

Fri, 13 Sep 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
PM dream project
वाराणसी। बीएचयू परिसर में बन रहे 100 बेड के एमसीएच विंग निर्माण का काम जिस रफ्तार से चल रहा है, उससे तो यही लग रहा है कि अभी महिलाओं और बच्चों को इस सुविधा का लाभ पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि काम पिछले 14 जुलाई तक पूरा हो जाना था लेकिन अभी तक यहां काम चल ही रहा है और कब तक खत्म होगा, इस पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल एमसीएच विंग का उद्देश्य महिलाओं और नवजात बच्चों को एक ही छत के नीचे जांच, भर्ती की सुविधाएं मुहैया कराना है। इसको देखते हुए लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से यहां काम पिछले साल 15 अप्रैल 2018 को शुरू हुआ। निर्माण कार्य की बात करें तो नियमानुसार इसका काम 14 जुलाई 2019 को पूरा होना था लेकिन अभी तो बाहर से दीवाल का ही काम चल रहा है, अंदर काम होना बाकी है। काम की तिथि बीतने के डेढ़ महीने बाद भी अब तक यह तय नहीं हो पा रहा है कि यह काम कब खत्म होगा। ऐसा तब है जब यहां प्रदेश के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह समेत अन्य अधिकारियों का यहां पर दौरा होता रहा है। तीन दिन पहले कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने निर्माण कार्य का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द काम पूरा कराने का निर्देश भी दिया था। अभी तक यहां वहीं पुराना बोर्ड लगा है।
विज्ञापन

परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को तय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश समय-समय पर दिया जाता रहता है। पांच दिन पहले भी दौरे के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। जल्द से जल्द काम पूरा करा लिया जाएगा, जिससे कि लोगों को लाभ मिल सके।-प्रो. राकेश भटनागर, कुलपति,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed