फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM awas yojana urban cm yogi adityanath talks with varanasi resident beneficiaries shila devi said you can become role model for other people

आवास योजना: सीएम योगी ने वाराणसी की लाभार्थी शीला देवी से की बात, बोले- आप अन्य लोगों के लिए बन सकती हैं आदर्श

Mon, 30 Aug 2021 04:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 30 Aug 2021 04:43 PM IST
सार

सीएम योगी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए शीला देवी से कहा कि आपने बिजनेस का मॉडल अपना लिया है। स्वावलंबन की जिंदगी जी रही हैं। आप अन्य लोगों के लिए आदर्श बन सकती हैं। अपनी तरह आसपास के लोगों को भी जोड़ें।

विज्ञापन
PM awas yojana urban cm yogi adityanath talks with varanasi resident beneficiaries shila devi said  you can become role model for other people
मंडलायुक्त सभागार में सीएम से संवाद के दौरान शीला देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। उन्होंने इस मौके पर वर्चुअल संवाद के जरिए लाभार्थियों से अलग-अलग योजनाओं में मिल रहे लाभ की भी जानकारी ली। वाराणसी निवासी लाभार्थी शीला देवी से बातचीत के दौरान सीएम ने सवाल किया कि आवास मिलने में कोई परेशानी तो नहीं हुई। किसी ने पैसा तो नहीं मांगा।

विज्ञापन


इस पर शीला देवी ने कहा कि किसी ने पैसा नहीं मांगा। आवास बनकर तैयार हो गया है और परिवार के साथ रहने भी लगे हैं। मुख्यमंत्री के पूछने पर शीला ने बताया कि वह फल-सब्जी का ठेला लगाती हैं। पहले उन्हें स्वनिधि योजना में 10 हजार रुपये मिला था, जिसे चुका दिया है। अब फिर 20 हजार रुपये ऋण मिला है। अच्छे से काम चल रहा है। प्रतिदिन 250 से 300 रुपये बचत हो जाती है।
विज्ञापन


इस पर सीएम योगी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए शीला से कहा कि आपने बिजनेस का मॉडल अपना लिया है। स्वावलंबन की जिंदगी जी रही हैं। आप अन्य लोगों के लिए आदर्श बन सकती हैं। अपनी तरह आसपास के लोगों को भी जोड़ें। शीला ने बताया कि उन्हें अन्य योजनाओं जैसे जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, जन-धन योजना, राशन कार्ड, आवास योजना का लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फल-सब्जी बेचने में डिजिटल पेमेंट लेने की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने शीला देवी को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीवासी सौभाग्यशाली हैं कि उनके द्वारा चुने गए सांसद देश के प्रधानमंत्री हैं और इसका लाभ पूरी दुनिया उठा रही है।

मंडलायुक्त सभागार में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मंत्री अनिल राजभर, मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी सरिता, लालमणि, फुल कुमारी, नैना, लीलावती, हीरावती, शांति, राजकुमारी, रश्मि तथा स्वनिधि योजना के लाभार्थी शीला, सुभाष कुमार, माधुरी देवी, मीरा, शशि भूषण, अरविंद, नूर मोहम्मद व शशि को प्रमाण पत्र वितरित किया।  इस अवसर पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त, पीओ डूडा जया सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक व काफी संख्या में आवास योजना व स्वनिधि योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed