फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Arrival Instructions to the police station and outpost in-charge of the Commissionerate Police will continue to patrol the area during the arrival will not allow jams

कल काशी में पीएम मोदी: शहर को जाम से बचाने के लिए सुबह से चौराहों पर तैनात रहेंगे 17 थानेदार

Sun, 24 Oct 2021 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 24 Oct 2021 05:16 PM IST
सार

वाराणसी पुलिस आयुक्त ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मातहतों को चेताया। कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुबह छह बजे से सभी थानेदार और चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए जाम नहीं लगने देंगे।

विज्ञापन
PM Arrival Instructions to the police station and outpost in-charge of the Commissionerate Police will continue to patrol the area during the arrival will not allow jams
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्टमोड में है। सोमवार की सुबह छह बजे से कमिश्नरेट पुलिस के सत्रह थानेदारों की शहर के प्रमुख चौराहों पर ड्यूटी लगाई गईहै।  डायवर्जन के चलते जाम से किसी को कोई परेशानी न हो, इस पर कमिश्नरेट पुलिस ने सभी थानेदार और चौकी प्रभारियों को विशेष दिशा निर्देशित किया है। 

विज्ञापन


 पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मातहतों को चेताया। कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुबह छह  बजे से सभी थानेदार और चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए जाम नहीं लगने देंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि शहर की सीमाओं पर प्रभावी चेकिंग हो, सभी असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए उन पर प्रभावी कार्रवाई की जाए और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग बढ़ाई जाए। होटल, गेस्ट हाउस और ढाबों को भी खंगाला जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed