{"_id":"580142fb4f1c1b691a28e0cf","slug":"pm-24-will-banaras","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 को बनारस आएंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 को बनारस आएंगे पीएम मोदी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Sat, 15 Oct 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्तूबर को अपने संसदीय क्षेत्र में होंगे। इस दौरे में भी पीएम का ठौर डीरेका गेस्ट हाउस ही होगा। वे यहां डीरेका स्टेडियम के मैदान पर सभा भी करेंगे। साथ ही मोदी रवींद्रपुरी स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय भी जाएंगे। लगभग छह महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे पीएम अबकी सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत अपने तीसरे गांव का चयन करेंगे। पीएम के दिल्ली दफ्तर से कार्यक्रम स्थलों को लेकर पूछताछ शुरू होने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है।
शुक्रवार को खुफिया विभाग के अधिकारियों ने पीएम के संभावित कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर ब्यौरा जुटाया। हालांकि प्रशासन के पास पीएम का आरंभिक प्रोटोकाल नहीं आया है और न ही बीजेपी के नेता ही इस बाबत कुछ बता पा रहे हैं। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि पीएम के आगमन को लेकर उनके पास कोई अधिकृत जानकारी नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय या प्रदेश नेतृत्व से भी फिलहाल इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई है।
मालूम हो कि इससे पहले पीएम मोदी एक मई को वाराणसी आए थे। इस दौरान उन्होंने डीरेका मैदान पर ई-रिक्शा बांटने के साथ ही अस्सी घाट पर ई- बोट का वितरण किया था। ज्ञान प्रवाह का दौरा करने के साथ ही पीएम अस्सी घाट पर आयोजित शाम-ए-बनारस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।