फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pledge to plant two medicinal plants at home, 25 become medicine friends

Varanasi News: घर में 2 औषधीय पौधे लगाने का लिए संकल्प, 25 बने औषधि मित्र

Wed, 28 Jan 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Pledge to plant two medicinal plants at home, 25 become medicine friends
वाराणसी। सहकार भारती उत्तर प्रदेश के औद्योगिक प्रकोष्ठ की ओर से चल रहे आयुष जागरण महोत्सव में महमूरगंज स्थित संत साईं औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में औषधि उद्यान समस्याओं का समाधान विषय पर कार्यशाला हुई। अध्यक्षता लोक अदालत के न्यायाधीश अच्छे लाल गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह डॉ. वीरेंद्र जायसवाल रहे। 100 से अधिक विद्यार्थियों और 26 शिक्षकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को औषधीय पौधों के गुण, उपयोग और उनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। बीएचयू आयुर्वेद विभाग के प्रो. प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि अजवाइन, मेथी, दालचीनी, धनिया, पुदीना, लहसून जैसे औषधीय पौधे घर की वाटिका में आसानी से उगाए जा सकते हैं। औद्योगिक प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ. विश्वनाथ दुबे, लाल गुप्ता आदि ने भी विचार रखे। 25 विद्यार्थियों को औषधि मित्र घोषित किया गया। लोगों ने अपने घरों में कम से कम दो औषधीय पौधे लगाने का संकल्प भी लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed