फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Plaza will say development story at banks of Ganga Dashashwamedh Ghat varanasi at

वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर गंगा किनारे विकास की कहानी बताएगा प्लाजा, कांप्लेक्स में बनेंगी 100 से ज्यादा दुकानें

Wed, 15 Sep 2021 05:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Sep 2021 05:07 PM IST
सार

दशाश्वमेध घाट पर बन रहे तीन मंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स में बनेंगी 100 से ज्यादा दुकानें बनेंगी। जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
Plaza will say development story at banks of Ganga Dashashwamedh Ghat varanasi at
दशाश्वमेध घाट पर प्रस्तावित प्लाजा का डिजाइन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वविख्यात काशी के गंगा घाटों के किनारे आने-वाले समय में विकास की गाथा भी बताएंगे। शीतला घाट और दशाश्वमेध घाट के बीच त्रिकोण बना रहे इस प्लाजा में रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। तीन मंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स में 100 से ज्यादा दुकानें तैयार हो रही हैं और पर्यटकों के लिए भी यहां सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

विज्ञापन


मान महल से चंद कदम की दूरी पर दशाश्वमेध घाट किनारे पर 26 हजार वर्गफीट एरिया में बनने वाले टूरिस्ट प्लाजा बेहतरीन सुविधाओं से लैस होगा। वीडीए के प्लान के मुताबिक 28 करोड़ के इस तीन मंजिला वातानुकूलित प्लाजा में पर्यटकों के लिए लॉज व माडर्न कैफेटेरिया के साथ ही बनारस से परिचित कराने वाली पुस्तकों की लाइब्रेरी, सूचना केंद्र, पार्किंग आदि की सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन


इसमें 200 लोगों को दुकान और सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि तीन मंजिला कांप्लेक्स के लोअर ग्राउंड फ्लोर पर 68, अपर ग्राउंड फ्लोर पर 42, और बेसमेंट में 72 दुकानें बनाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां ऐसी व्यवस्था होगी कि बनारस आने वाले पर्यटकों को स्थानीय बनारसी पूड़ी-कचौड़ी, जलेबी, ठंडाई, लस्सी, मलइयो और बनारसी पान सब एक ही जगह मिले। इसके अलावा आपको बनारसी साड़ी या बनारस का हैंडीक्राफ्ट जैसे लकड़ी का खिलौना, गुलाबी मीनाकारी, जरदोजी जैसा सामान भी एक छत के नीचे मिलेंगे।

बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए भी होगा सुविधाजनक
कांप्लेक्स में सीढ़ियों के साथ-साथ बुज़ुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए लिफ्ट एवं एक्सीलेटर का भी प्रावधान किया गया है। साथ ही भूतल पर पर्यटकों के आराम से बैठने के लिए स्टोन फ्लोरिंग एवं पाथवे भी बनाए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए हरियाली का भी ध्यान रखा गया है।

एक नजर में
- तीन मंजिला भवन पूरी तरह वातानुकूलित होगा
- भवन में फ्री वाई-फाई सुविधा होगी
- पर्यटकों के लिए कैफेटेरिया खुलेगा
- बनारस से जुड़ी पुस्तकों की लाइब्रेरी होगी
- भौगोलिक जानकारी के लिए गैलरी दीर्घा का निर्माण
- सूचना प्रसारण केंद्र बनाया जाएगा
- विश्वनाथ मंदिर के गेट से टूरिस्ट प्लाजा तक पाथवे का निर्माण
- चितरंजन पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा

- कांप्लेक्स का निर्माण 3082.04 वर्गमीटर में हो रहा है
- लोअर ग्राउंड फ्लोर 991.14 वर्गमीटर
- अपर ग्राउंड फ्लोर 922.96 वर्गमीटर
- प्रथम तल पर 922.96 वर्गमीटर क्षेत्रफल
- परियोजना की लागत 28.54 करोड़ रुपये
- दिसंबर-2021 तक कांप्लेक्स पूरा किये जाने का लक्ष्य

दशाश्वमेध प्लाजा का काम तेजी से किया जा रहा है और पिछले दिनों समीक्षा के बाद यहां मजदूरों की संख्या भी बढ़ाई गई है। प्रयास है कि दिसंबर तक इस प्लाजा का काम पूरा कर लिया जाएगा। - ईशा दुहन, उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed