फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Players from 18 divisions will showcase their prowess in the regional handball competition.

Varanasi News: प्रादेशिक हैंडबॉल प्रतियोगिता में 18 मंडल के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Thu, 20 Aug 2026 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Players from 18 divisions will showcase their prowess in the regional handball competition.
लालपुर स्टेडियम में लगे राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में यूपी की फुटबॉल टीम के खिलाड़ी  प्रशिक्षक 
प्रादेशिक हैंडबॉल प्रतियोगिता विकास इंटर कॉलेज की मेजबानी में लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में शुक्रवार से खेली जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश के 18 मंडल के 1200 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। 70वें माध्यमिक स्कूली हैंडबॉल में खेलने के लिए अलग-अलग 15 मंडलों के खिलाड़ी देर शाम वाराणसी पहुंचे। प्रतियोगिता में 18 मंडल के खिलाड़ियों के अलावा कस्तुरबा विद्यालय के खिलाड़ी सब जूनिय, जूनियर और सीनियर बालक बालिका वर्ग में खेलेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 21 से 25 अगस्त तक खेली जाएगी। प्रतिभागी टीमों के ठहरने के लिए शहर के 20 विद्यालयों में इंतजाम किए गए हैं। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए क्रीड़ा संकुल में तीन हैंडबॉल कोर्ट तैयार किए गए हैं। अलग-अलग आयु वर्ग के मुकाबले अलग कोर्ट पर कराए जाएंगे। पहले कोर्ट पर अंडर-14, दूसरे पर अंडर-17 और तीसरे कोर्ट पर अंडर-19 वर्ग के मैच होंगे। इंटरनेशनल रेफरी डॉ. शम्स तबरेज शैंपू को चीफ रेफरी बनाया गया है। उनकी अगुवाई में 30 निर्णायकों की टीम विभिन्न मुकाबलों का संचालन करेगी। मेजबानी करने वाले विकास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों को रहने खाने का प्रबंधन निवास स्थान के समीप ही बनाया गया है। बालक बालिका वर्ग के खिलाड़ियों की मदद से के लिए कोआर्डिनेटर की नियुक्त की गई है।
विज्ञापन


खेल समन्वयकों को मिली जिम्मेदारी
आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। आवास स्थलों से लेकर खेल मैदान तक व्यवस्थाओं को समन्वित रखने के लिए खेल शिक्षकों और अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। अंडर-14 में उभरते खिलाड़ियों की तकनीक और उत्साह आकर्षण का केंद्र रहेगा तो अंडर-17 और अंडर-19 में अनुभवी खिलाड़ियों के बीच तेज और प्रतिस्पर्धी मुकाबले देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
70वीं माध्यमिक स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता में पहुंचे महिला और पुरष वर्ग के खिलाड़ियाें को अलग-अलग ठहराया गया है। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभिक मुकाबले खेले जाएंगे -दिनेश सिंह संयुक्त निदेशक वाराणसी।

लालपुर स्टेडियम में लगे राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में यूपी की फुटबॉल टीम के खिलाड़ी  प्रशिक्षक 

लालपुर स्टेडियम में लगे राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में यूपी की फुटबॉल टीम के खिलाड़ी  प्रशिक्षक 

लालपुर स्टेडियम में लगे राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में यूपी की फुटबॉल टीम के खिलाड़ी  प्रशिक्षक 

लालपुर स्टेडियम में लगे राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में यूपी की फुटबॉल टीम के खिलाड़ी  प्रशिक्षक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed