फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Players from 18 divisions and three sports hostels across the state put their hands on the medals, Varanasi bagged four medals, including two gold and two silver.

Varanasi News: प्रदेश के 18 मंडल, तीन खेल छात्रावास की खिलाड़ियों ने लगाए दांव, वाराणसी को दो स्वर्ण-दो रजत समेत चार पदक

Wed, 01 Apr 2026 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Players from 18 divisions and three sports hostels across the state put their hands on the medals, Varanasi bagged four medals, including two gold and two silver.
बेलवेरिया में हुई प्रादेशिक कुश्ती चैंपियन शिप में भिड़ती खिलाड़ी। अमर उजाला - फोटो : samvad
उत्तर प्रदेश और वाराणसी कुश्ती संघ के समन्वय से प्रादेशिक महिला-पुरुष कुश्ती बेलवरिया में खेली जा रही है। 31 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। प्रतियोगिता में यूपी के 18 मंडलों और तीन स्पोर्ट्स छात्रावास के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग में वाराणसी की चार खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और दो रजत समेत चार पदक जीतकर वाराणसी को शीर्ष स्थान दिलाया।
विज्ञापन

62 किलो भार वर्ग में वाराणसी की कशिश यादव ने महाराजगंज की अंजू को चित कर स्वर्ण जीता। 72 किलो में बीएचयू की पायल यादव ने हाथरस की नीतू को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा, बीएचयू की अर्पिता सरोज ने 57 किलो में और काशी की खुशी चौहान ने 59 किलो में रजत पदक अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वांचल की कुश्ती को आगे बढ़ाने के लिए एक मुहिम के तहत प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। खेलेंगे कुश्ती तो बढ़ेगा खिलाड़ी अभियान के तहत यह प्रादेशिक स्तर की तीसरी कुश्ती चैंपियनशिप वाराणसी में हो रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अन्य मैच में महिला वर्ग फ्रीस्टाइल में 50 किलो भार वर्ग में बागपत की ईशा खोखर ने मेरठ की नीलम को हराया। 55 किलो में आगरा की गामनी ने गाजियाबाद की अंजलि को, 53 किलों में आजमगढ़ की प्रिया चौहान मुजफ्फरनगर की हर्षिता तोमर को मात दी। 65 किलो में मेरठ की सोनाली शर्मा ने बिजनौर की अंजली चौधरी को, 68 किलो में बिजनौर की भूमि सिंह ने फिरोजाबाद की शिल्पी को और 76 किलो में मेरठ की गीता ने आगरा की अंजलि को हराकर स्वर्ण पदक जीता। संचालन वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नकली कुश्ती से खिलाड़ियों को हो रहा नुकसान
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने कहा कि नकली कुश्ती खिलाड़ियों को नुकसान पहुंचा रहा है। अंक आधारित तकनीकी कुश्ती कराने से खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कोच, उस्ताद, खलीफा से अपील की है कि कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए मिट्टी के अखाड़े में भी तकनीकी के आधार खेल कराएं। उन्होंने कहा कि जहां मैट और ऑफिशियल की आवश्यकता होगी संघ उसे पूरा करेगा।


इन्होंने निभाई निर्णायक की भूमिका
कुश्ती में निर्णायक की भूमिका राम आशीष यादव, अनीश यादव, इंद्रेश यादव, अरविंद यादव, सुनील यादव, सुभाष यादव, उमेश यादव, विशाल यादव, राहुल यादव, चंद्रभूषण यादव ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed