फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Played Holi, called to unite

गुलाब की पंखुड़ियों से खेली होली, एकजुट होने का किया आह्वान

Mon, 05 Apr 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Played Holi, called to unite
केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में 27वां वार्षिक अधिवेशन एवं होली मिलन समारोह तुलसीघाट पर स्व. प्रो. वीरभद्र मिश्र वाटिका में हुआ। इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेली।
विज्ञापन

रविवार को तुलसीघाट पर आयोजित होली मिलन समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से हुआ। डॉ. अमलेश शुक्ला व आस्था शुक्ला ने होली गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों से माहौल में होली के रंग बिखेरे। इस दौरान विवेक शंकर तिवारी, कृष्णानंद चौबे, डॉ. राजेश पाठक, विशाल अवढेकर, राजेश त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्र को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने ब्राह्मणों को एकजुट होने, समाज में उतम आदर्श प्रस्तुत करने, आचरण में सुधार लाने और संस्कारवान बनने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री देवी प्रसाद द्विवेदी, डॉ. राजेश मिश्र, प्रो. यदुनाथ दुबे और प्रो. आद्या पांडेय रहे। अध्यक्षता कमलाकांत उपाध्याय ने की। मंगलाचरण पं. अभिजीत त्रिपाठी व प्रतिमा पांडेय ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिनेश कुमार तिवारी ने किया। संयोजन डॉ. अरुण उपाध्याय और धन्यवाद ज्ञापन कृष्णानंद चौबे ने किया। इस अवसर पर कर्नल रणजीत उपाध्याय, प्रो. श्यामसुंदर पांडेय, डॉ. रवींद्र पांडेय, डॉ. कुलपति तिवारी, डॉ. कामेश्वर उपाध्याय, प्रो. जेएस त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed