फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Plantation started in BHU, 404 saplings planted on the first day

Varanasi News: बीएचयू में पौधरोपण शुरू, पहले दिन लगे 404 पौधे

Wed, 10 Jul 2024 06:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Plantation started in BHU, 404 saplings planted on the first day
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में मंगलवार को पौधरोपण अभियान की शुरुआत हुई। पहले दिन 404 पौधे लगाए गए। कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह ने ब्रोचा हॉस्टल में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के दौरान बीएचयू परिसर में 21000 पौधे लगाने का रखा गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर कुलसचिव ने कहा कि यह अभियान न केवल काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाएगा, बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा। अभियान की शुरुआत आम और महुआ के पौधे लगाकर की गई। पहले दिन 20 आम, 16 महुआ, 368 चांदनी के सिंगल, डबल पौधे लगाए गए। उद्यान विशेषज्ञ इकाई के आचार्य प्रभारी प्रो. सरफराज आलम ने बताया कि 14 अगस्त 2024 तक चलने वाले इस अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 21,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारी उद्यान, अश्वनी कुमार देशवाल, डॉ. मयंक प्रताप, शिक्षक, विद्यार्थी, निरीक्षक, माली, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ में हुआ पौधरोपण
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ में निदेशक एवं संकायाध्यक्ष प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा ने पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर गांधी अध्ययन पीठ के पूर्व निदेशक प्रो. राम प्रकाश द्विवेदी, डॉ. सुमन ओझा, समाज कार्य संकाय के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एएन सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. विनय कुमार चौधरी, डॉ. आलोक शुक्ला आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed