{"_id":"60e16fcfbc66d526df012c4b","slug":"plantation-campaign-on-only-paper-in-varanasi-several-lakh-plants-dried-up-in-varanasi-forest-department-does-not-know-about-it","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कागज पर ही पौधरोपण अभियान: वाराणसी में सूख गए कई लाख पौधे, वन विभाग को पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज पर ही पौधरोपण अभियान: वाराणसी में सूख गए कई लाख पौधे, वन विभाग को पता नहीं
Sun, 04 Jul 2021 01:52 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:52 PM IST
सार
प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि जितने पौधे लगाए जाते हैं। इनमें दस प्रतिशत पौधे सूख जाते हैं। कुछ जानवर चर जाते हैं। पिछले साल लगाए गए पौधे की स्थिति का सर्वे कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कितने पौधे बचे हैं।
विज्ञापन
पौधरोपण
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
वाराणसी में कागज पर ही पौधरोपण अभियान चल रहा है। बीते एक साल में कई लाख पौधे सूख गए हैं। कुछ जानवर चर गए हैं। देखरेख के अभाव में पौधों का अता पता ही नहीं है। पिछले साल वन विभाग ने 10 लाख पौधे लगवाए। इनमें से कितने सूख गए इसकी जानकारी वन विभाग को नहीं है। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि जितने पौधे लगाए जाते हैं। इनमें दस प्रतिशत पौधे सूख जाते हैं। कुछ जानवर चर जाते हैं। पिछले साल लगाए गए पौधे की स्थिति का सर्वे कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कितने पौधे बचे हैं।
विज्ञापन
कोरोना वॉरियर के नाम से लगेंगे पौधे
जिले के नोडल अधिकारी डा. देवेश चतुर्वेदी महाअभियान की शुरुआत करेंगे। वन विभाग कोरोना वॉरियर के नाम गढ़वाघाट में तीन हजार पौधे लगाएगा। वन विभाग ने पौधारोपण के लिए 170 स्थान चिह्नित किए हैं। स्थानीय लोगों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रभागीय वनाधिकारी महावीर कौजालगी ने बताया कि वन विभाग की ओर से 5.65 लाख पौधे लगेंगे। पौधों की फोटोग्राफी करने को भी कहा गया है। ताकि बाद में सत्यापन में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
महापौधरोपण अभियान में आज मंडल में लगेंगे 1.25 करोड़ पौधे
वन महोत्सव के तहत महापौधरोपण अभियान रविवार को चलाया जाएगा। वाराणसी मंडल में 1.25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में लगभग 18 लाख पौधरोपण होगा। इसमें ऑक्सीजन देने वाले और फलदार पौधों की संख्या अधिक होगी। पौधे लगाने के साथ ही जिओ टैगिंग भी की जाएगी। इसके लिए क्विक कैप्चर एप का इस्तेमाल होगा। मुख्य वन संरक्षक प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का महाअभियान चला रही है। चार जुलाई को एक ही दिन में 1.25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सुबह 6 से शाम 6 बजे तक जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी व चंदौली में पौधरोपण किया जाएगा। अभियान में 26 सरकारी विभाग भी हिस्सा लेंगे। अकसर पौधरोपण की सही संख्या को लेकर शंका बनी रहती है। सरकार ने इसका भी समाधान कर दिया है। मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि सभी पौधों की जिओ टैगिंग होगी। सरकार ने क्विक कैप्चर नाम का एप जारी किया है। एप पर हर पौधे की फोटो खींचकर डालनी है। इसकी एक्यूरेसी तीन मीटर की है। आगे चलकर इस एप के माध्यम से पेड़ों की निगरानी भी करने की योजना है। वाराणसी मंडल में कुल 1.51 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। 1.25 पौधे 4 जुलाई को लगाने है। बचे 26 लाख पौधे पूरे जुलाई महीने में लगाए जाने हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में यहां होगा पौधरोपण
सिंचाई विभाग द्वारा आराजीलाइन के संजोई, सेवापुरी के अमिनी, मनियारीपुर, पिंडरा में बाबतपुर, पंचायती राज विभाग द्वारा पिंडरा के वार, राजस्व विभाग द्वारा विकास खंड-बड़ागांव के कठिराव, अनेई, तड़सड़ा, बरहीकला, पिंडरा के फतेपुर, गजोखर, थाना, भानपुर, नेवादा, भई, बरवा, धरसौना, विकास खंड हरहुआ के पुआरी खुर्द, काशी विद्यापीठ के कंदवा, सेवापुरी विकासखंड के कपसेठी एवं ठठरा, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सेवापुरी के सकलपुर, ऊर्जा विभाग द्वारा आराजीलाइन के भतसार, काशी विद्यापीठ अंतर्गत शहर के 2 स्थानों, सेवापुरी के लालपुर, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा बड़ागांव विकासखंड के कनियर, बरजी, सिंसवा, रसूलहा, पिंडरा के गंगापुर, चकरमा, कोरी, चिरईगांव के चिरईगांव के सथवा, अराजीलाइन के डगहरिया, रामसिंहपुर, कचनार, दरेखू, कोरऊत तथा सेवापुरी विकास खंड के चकलोला, गोराई, देईपुर, आवास विभाग द्वारा मां की भौमि, काशी विद्यापीठ विकास खंड अंतर्गत शहर के 2 स्थानों पर तथा लोक निर्माण विभाग विकासखंड बड़ागांव, चिरईगांव, पहड़िया, उमरहा, अंबा, जाल्हूपुर एवं वाराणसी के शहरी क्षेत्र में तथा विकास खंड चोलापुर के कैथी, चोलापुर एवं धरसौना सहित अन्य स्थानों पर विभागों द्वारा वृहद पौधरोपण कया जाएगा।