Varanasi Airport: एक घंटे हवा में चक्कर काटता रहा विमान, अटकी रही 70 यात्रियों की सांसें
दिल्ली से वाराणसी पहुंचा विमान दृश्यता कम होने के कारण लगभग एक घंटे हवा में चक्कर काटता रहा। इस दौरान विमान में सवार यात्रियों की सांसें हवा में अटकी रही। दृश्यता सही होने के बाद विमान की सकुशल लैंडिंग कराई गई। तब यात्रियों ने चैन की सांस ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से वाराणसी पहुंचा विमान दृश्यता कम होने के कारण लगभग एक घंटे हवा में चक्कर काटता रहा। इस दौरान विमान में सवार यात्रियों की सांसें हवा में अटकी रही। दृश्यता सही होने के बाद विमान की सकुशल लैंडिंग कराई गई। तब यात्रियों ने चैन की सांस ली। स्पाइसजेट का विमान एसजी 2950 दिल्ली से 70 यात्रियों को लेकर सुबह 6.05 बजे उड़ान भरकर 7.40 बजे वाराणसी हवाई परिक्षेत्र में पहुंचा।
रनवे पर दृश्यता कम होने के कारण एटीसी ने विमान को उतारने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में विमान लगभग एक घंटे हवा में चक्कर लगाता रहा। रनवे पर दृश्यता ठीक होने के बाद 8.44 पर विमान की सकुशल लैंडिंग कराई गई। इसके बाद यही विमान वाराणसी ये 77 यात्रियों को लेकर 9.10 बजे दिल्ली के लिए उड़ा।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार वर्तमान समय में विमानों को उतारने व उड़ान भरने के लिए 1500 मीटर की दृश्यता होनी चाहिए। सुबह मौसम खराब होने के कारण एयरपोर्ट की दृश्यता 1300 मीटर हो गई, जिसके कारण एटीसी ने विमान को उतारने की अनुमति नहीं दी।
एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि नए इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम विस्थापित किया जा चुका है। डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद संचालन शुरू कर दिया जाएगा।