फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   plane kept circling in air for an hour at Varanasi Airport breath of 70 passengers stuck

Varanasi Airport: एक घंटे हवा में चक्कर काटता रहा विमान, अटकी रही 70 यात्रियों की सांसें

Mon, 07 Nov 2022 10:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Nov 2022 10:24 PM IST
सार

दिल्ली से वाराणसी पहुंचा विमान दृश्यता कम होने के कारण लगभग एक घंटे हवा में चक्कर काटता रहा। इस दौरान विमान में सवार यात्रियों की सांसें हवा में अटकी रही। दृश्यता सही होने के बाद विमान की सकुशल लैंडिंग कराई गई। तब यात्रियों ने चैन की सांस ली। 

विज्ञापन
plane kept circling in air for an hour at Varanasi Airport  breath of 70 passengers stuck
स्पाइस जेट - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली से वाराणसी पहुंचा विमान दृश्यता कम होने के कारण लगभग एक घंटे हवा में चक्कर काटता रहा। इस दौरान विमान में सवार यात्रियों की सांसें हवा में अटकी रही। दृश्यता सही होने के बाद विमान की सकुशल लैंडिंग कराई गई। तब यात्रियों ने चैन की सांस ली। स्पाइसजेट का विमान एसजी 2950 दिल्ली से 70 यात्रियों को लेकर सुबह 6.05 बजे उड़ान भरकर 7.40 बजे वाराणसी हवाई परिक्षेत्र में पहुंचा।

विज्ञापन


रनवे पर दृश्यता कम होने के कारण एटीसी ने विमान को उतारने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में विमान लगभग एक घंटे हवा में चक्कर लगाता रहा। रनवे पर दृश्यता ठीक होने के बाद 8.44 पर विमान की सकुशल लैंडिंग कराई गई। इसके बाद यही विमान वाराणसी ये 77 यात्रियों को लेकर 9.10 बजे दिल्ली के लिए उड़ा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार वर्तमान समय में विमानों को उतारने व उड़ान भरने के लिए 1500 मीटर की दृश्यता होनी चाहिए। सुबह मौसम खराब होने के कारण एयरपोर्ट की दृश्यता 1300 मीटर हो गई, जिसके कारण एटीसी ने विमान को उतारने की अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि नए इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम विस्थापित किया जा चुका है। डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed