फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Plan to make the locks of the district a nature philosophy center

जिले के तालों को प्रकृति दर्शन केंद्र बनाने की योजना

Tue, 30 Nov 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Plan to make the locks of the district a nature philosophy center
आजमगढ़ की फोटो
फोटो के साथ
विज्ञापन

जिले के तालों को प्रकृति दर्शन केंद्र बनाने की योजना
जिलाधिकारी बोले, नई क्रांति का आधार बनेगा जल कृषि
शुरुआत समिति ने शिविर से लोगों को जागरूक किया
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने लाटघाट में शुरुआत समिति द्वारा प्रस्तावित संग्रहालय निर्माण स्थल पर वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों व किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आजमगढ़ के वेटलैंड क्षेत्र में जल कृषि की बहुत संभावना है। यह नई क्रांति का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि जिले के तालों को प्रकृति दर्शन केंद्र बनाने की योजना है। इतनी खूबसूरत धरती को सजाने-संवारने की जिम्मेदारी युवाओं की है।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. सीएल शर्मा ने कहा कि डेयरी उद्योग, मछली पालन, कमल गट्टों की खेती इस क्षेत्र की छोटी जोत के किसानों के लिए लाभकारी है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके शर्मा ने कहा कि सभी स्कूलों में नेचर क्लब बनाया जाएगा। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी जीडी मिश्रा ने कहा कि ऐसे शिविर आजमगढ़ के विद्यार्थियों को प्रकृति रक्षा का सहयात्री बनाएंगे। इसमें केशवपुर-मोचीपुर के ग्राम प्रधान अश्वनी गुप्ता, संस्कृतिकर्मी राजीव रंजन, अनिल कुमार, राजीव कुमार के अतिरिक्त विक्रम इंटर कालेज मुहम्मदपुर, राजकीय इंटर कालेज जोकहरा, इंटर कालेज बडिहा के विद्यार्थी व शिक्षक शामिल हुए। शिविर में 50 से अधिक किसानों को जैविक खाद व पौधों का वितरण किया गया। विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़ी पुस्तकें दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed