फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   place and time fix for get divyang certificate

शासन में शिकायत के बाद बदली व्यवस्था, प्रमाण पत्र के लिए अब नहीं भटकेंगे दिव्यांग

Tue, 06 Mar 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 06 Mar 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
place and time fix for get divyang certificate
दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए दिन और जगह तय
दिव्यांगजनों की सुविधाओं को लेकर सरकार ने खास पहल की है। दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक निश्चित दिन और जगह तय कर दी गई है। अब हर सोमवार को सीएमओ आफिस में कैंप लगाकर प्रमाण पत्र बनेंगे, जिससे कि दिव्यांगों को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन


पहले कोई दिन न होने की वजह से उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अस्पतालों, सीएमओ सहित अन्य कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 


वाराणसी जिले के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों के छात्रों, कर्मचारियों के साथ ही अन्य कार्यालयों में कार्यरत बहुत से ऐसे लोग अभी भी हैं, जिनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बन सका है।

विज्ञापन
 

दिव्यांगजन सर्टिफिकेट के लिए सीएमओ आफिस, सरकारी अस्पतालों, अपर निदेशक स्वास्थ्य के कार्यालय तक का चक्कर लगाते थे। पिछले दिनों इसकी शिकायत शासन स्तर पर भी हुई थी, जिस पर अब अमल भी शुरू हो गया है। नई व्यवस्था के तहत अब हर सोमवार को सीएमओ आफिस में कैंप लगाकर प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed