फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Piyush goel says that strict action necessary to end corruption

बनारस में पीयूष गोयल ने कहा, भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सख्ती जरूरी

Mon, 31 Dec 2018 11:12 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Mon, 31 Dec 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
Piyush goel says that strict action necessary to end corruption
बनारस में पीयूष गोयल - फोटो : amar ujala
वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित हस्त कला संकुल में सीए, निवेशकों, उद्यमियों के साथ हुए संवाद कार्यक्रम में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने समस्याएं सुनीं और उन्हें दूर करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कई समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित कर दिया। प्रमुख समस्याओं से जुड़े पत्र भेजने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईटीसी की समस्याओं को दूर किया जाएगा। कंपनी एक्ट से संबंधित समस्याओं को भेजने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगा कर ईमानदारी देश के डीएनए में लानी है। इसके लिए आज नहीं तो कल किसी न किसी पीढ़ी को सख्त कदम उठाने ही पड़ेंगे। इसी का नतीजा नोटबंदी और जीएसटी के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निदेशकों और अकाउंटेंट के साथ चर्चा में यह बातें सामने आई हैं कि भारत में निवेश के आसार बढ़े हैं। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने बताया कि देश में निवेशक और निवेश का माहौल बेहतर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निवेशकों को सुझाव दिया कि मोबाइल फोनपर आने वाले एसएमएस, व्हाट्सएप या ईमेल को देख कर निवेश न करें। हमेशा विशेषज्ञों की राय व बाजार का आकलन करने के बाद ही निवेश करें।

वातावरण बिगाड़ने में लगे हैं कुछ तत्व

Piyush goel says that strict action necessary to end corruption
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : amar ujala
गाजीपुर की घटना पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बुलंदशहर और फिर गाजीपुर में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ तत्व वातावरण बिगाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। पुलिस इस पर नजर रखे हुए है। राज्य सरकार इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

उन्होंने बताया कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में काफी सुधार आया है। चोर, उचक्के जेल में रहना पसंद करते हैं। आगे बताया कि हमारे सांसद समाज के विभिन्न तबकों के साथ संवाद कर रहे हैं। सीए वर्ग से सार्थक चर्चा हुई है। निवेशक और कुछ स्टार्टअप से भी बात हुई। वहीं बनारस की प्रगति और जरूरत को भी समझने का मौका मिला।

 

सीए ने कहा

Piyush goel says that strict action necessary to end corruption
रेल मंत्री - फोटो : amar ujala
-तीन अलग-अलग जीएसटी, अलग-अलग समय पर फाइल करनी होती हैं। इसका सरलीकरण किया जाए। -सीए बृजेश जायसवाल
-रिवीजन का मौका होना चाहिए। जब कोई फीगर भरें तो उसे रिवाइज करने का मौका मिलना चाहिए। -सीए अतुल सेठ
-कंपनियां आपस में फंड ट्रांसफर कर सकें। जैसा पहले होता था। -सीए जय प्राधवानी
-सैलरी क्लास और पार्टनरशिप फर्म को राहत दी जाए। -सीए सुदेशना

 

यह आए सुझाव

Piyush goel says that strict action necessary to end corruption
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : amar ujala
-जीएसटी नोटिस क्लोजर का विंडो नहीं है
-वैट अधिकारी के सत्यापन के चलते कई दिनों तक रखा रह जाता है माल
-आईटीसी को लेकर आए कई सुझाव
-बैंक में कर्मचारियों की कमी के चलते उपभोक्ता सेवा प्रभावित
-सीए पर अतिरिक्त बोझ को कम किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed