फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pitrapaksh tarpan at ganga river

पितृपक्ष में किया गुरु को नमन, गंगा तट पर हुआ तर्पण

Fri, 04 Sep 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
pitrapaksh tarpan at ganga river
पितरों के तर्पण के पखवारे में गंगा घाटों पर इक्का दुक्का श्रद्धालु ही तर्पण के लिए पहुंच रहे हैं। पितृपक्ष की द्वितीया पर गुरुओं के निमित्त श्राद्ध और तर्पण किया गया। वहीं पिशाच मोचन कुंड पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का बाहर से आए यजमानों का श्राद्धकर्म संपन्न कराया गया। बृहस्पतिवार को मणिकर्णिका तीर्थ पर सतुआ बाबा के शिष्य महामंडलेश्वर संतोष दास ने अपने गुरु का श्राद्ध व तर्पण किया। आश्रम के शिष्यों के साथ संतोष दास ने अपने गुरु की निर्वाण तिथि पर विधि-विधान से तर्पण की क्रिया पूर्ण की। गंगा घाट पर भी काफी कम संख्या में श्रद्धालु तर्पण के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

पितरों की याद में लगाए पौधे
पितृपक्ष के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अस्सी घाट पर तीर्थ पुरोहितों व श्राद्ध करने आए लोगों में तुलसी, बेला, बेल, पीपल, गुड़हल के पौधों का वितरण किया गया। जागृति फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पौध वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्यकार डॉ. जयप्रकाश मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष में अपने पूर्वजों की स्मृति में कुछ न कुछ जरूर करना चाहिए। संयोजन रामयश मिश्र तथा धन्यवाद योगी विनय प्रकाश मिश्र ने किया।
विज्ञापन

धनाभाव एवं समयाभाव में कैसे करें श्राद्ध
पद्मपुराण में वर्णित है कि जातक अगर धनाभाव एवं समयाभाव में श्राद्ध तिथि पर पितर का स्मरण कर गाय को घास खिलाते हैं तो उसकी पूर्ति होती है। विष्णुपराण में कहा गया है कि अगर यह भी संभव न हो तो इसके अलावा भी श्राद्ध कर्ता एकांत में जाकर पितरों का स्मरण कर दोनों हाथ जोड़कर पितरों से प्रार्थना करें। हे पितृगण मेरे पास श्राद्ध हेतु न उपयुक्त धन है न धान्य है। मेरे पास आपके लिये हृदय में श्रद्धाभक्ति है। मैं इन्हीं के द्वारा आपको तृप्त करना चाहता हूं। आप तृप्त होइए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed