{"_id":"5e9dfa5a8ebc3ed561141411","slug":"pitarkunda-city-news-vns5212541157","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूरगंज के एक और अस्पताल की सेवाएं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूरगंज के एक और अस्पताल की सेवाएं बंद
विज्ञापन
वाराणसी। पितरकुंडा के कोरोनासंक्रमित मरीज का इलाज करने के मामले में महमूरगंज के ही एक और निजी अस्पताल पर कार्रवाई हुई है। गैलेक्सी अस्पताल के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महमूरगंज स्थित एएसजी हॉस्पिटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से इमरजेंसी और ओपीडी सेवा बंद करने का आदेश दिया है। अस्पताल के सभी डाक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को होम क़्वारंटीन करने के साथ उनके सैंपल भी लिए जाएंगे। मरीज ने इस अस्पताल में आंखों की जांच कराई थी।
पितरकुंडा के 74 वर्षीय सुपारी व्यापारी की 18 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। उसका इलाज बीएचयू में चल रहा है। पहले से डायबिटिक व्यापारी ने बीएचयू आने से पहले कहां-कहां इलाज कराया था और किसके संपर्क में आया, इनकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। रविवार को गैलेक्सी हॉस्पिटल में उसके इलाज और सीटी स्कैन का पता चला था, जिस पर सीएमओ ने अस्पताल प्रबंधक को नोटिस जारी कर अगले आदेश तक ओपीडी और इमरजेंसी सेवा बंद कर मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी थी। अब जानकारी मिली कि व्यापारी ने महमूरगंज स्थित एएसजी हॉस्पिटल में अपनी आंखों की जांच कराई थी तो सीएमओ ने इस हास्पिटल में भी अगले आदेश तक मरीजों को भर्ती न करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल प्रबंधन से संक्रमित मरीज के इलाज वाले दिन अस्पताल आने वाले सभी मरीजों, डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की सूची तलब की है। अस्पताल को सैनिटाइज कराने के लिए भी कहा है।
कोरोना संक्रमित मरीज की आंखों की जांच करने वाले एएसजी हॉस्पिटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर ओपीडी, इमरजेंसी बंद रखने को कहा गया है। साथ ही डाक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को होम क्वारंटीन करने और सैंपल लेने की कार्रवाई शुरू हो गई है। -डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ