फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pitarkund

पितृपक्ष में खरीदारी के लिए सर्वार्थसिद्धि सहित पांच शुभयोग

Wed, 09 Sep 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
pitarkund
वाराणसी। पितृपक्ष में खरीदारी करने के लिए सर्वार्थसिद्धि सहित पांच शुभ योग मिल रहे हैं। श्राद्ध पक्ष मृत्यु या शोक से जुड़ा समय नहीं है। इस दौरान खरीदारी करने के लिए किसी भी ग्रंथ में मनाही नहीं है। ज्योतिष के मुहूर्त चिंतामणि ग्रंथ में कहा गया है कि खरीदारी पूरे साल की जा सकती है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र का कहना है कि श्राद्ध पक्ष में खरीदारी करना अशुभ नहीं होता है। इन दिनों में पितरों की पूजा करना शुभ बताया गया है। नई चीजें खरीदने और सुख बढ़ने से पितृ देवता कभी नाराज नहीं होते। बल्कि पितरों के प्रसन्न होने से ही घर में समृद्धि आती है। इसलिए श्राद्ध में खरीदारी की जा सकती है। कई लोगों का मानना है कि श्राद्ध पक्ष में कपड़े, घर, गाड़ी आदि की खरीदारी करने से दोष लगता है या पितृ देव नाराज हो जाएंगे। शास्त्रों के मुताबिक ये बातें आधारहीन है।
विज्ञापन

गलत कामों से बचें, न कि शुभ और पवित्र कार्यों से
श्राद्धपक्ष पूजा-पाठ, दान और नियम-संयम से रहने का समय होता है। श्राद्ध के दिनों में हर तरह के गलत कामों से बचना चाहिए न कि शुभ और पवित्र कामों से। इसलिए इन 16 दिनों में खरीदारी की जा सकती है। किसी भी ग्रंथ में इस बात का जिक्र नहीं है कि श्राद्ध पक्ष में खरीदारी नहीं करनी चाहिए। पुराणों और स्मृति ग्रंथों में सिर्फ पितरों के लिए श्राद्ध की बात कही गई है। सिर्फ मृत्यु सूतक में ही शुभ कामों के लिए खरीदारी नहीं की जा सकती। इसके अलावा मांगलिक कामों की खरीदारी कभी भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारी के लिए यह शुभ मुहूर्त
श्राद्ध पक्ष में खरीदारी करने के लिए सर्वार्थसिद्धि मुहूर्त 4, 6 और 8 को था अब 9, 13, 14 और 15 सितंबर को ये शुभ मुहूर्त हैं। इसके साथ ही त्रिपुष्कर योग 8 सितंबर को है। रवि पुष्य योग 13 सितंबर को एवं 2 रवियोग पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed